लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी दिनभर रुक -रुककर घंटों बारिश हुई। 24 घंटे में 53.5 मिमी. से अधिक बारिश से लखनऊ तर-ब-तर हो गया। इससे जहां ठंड के तेवर तीखे हो गए हैं, वहीं यह आफत भी लेकर आई। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया, वहीं दो लाख लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन
2 of 7
लगातार बारिश से वाहन चालकों को परेशानी हुई
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले बुधवार रात को भीगते हुए घर पहुंचे लोग बृहस्पतिवार सुबह सोकर उठे तो भी बारिश का सिलसिला जारी था, जो देर रात तक चला। शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहने के बीच मौसम विज्ञानियों ने रविवार से मौसम सामान्य होने की बात कही है।
विज्ञापन
3 of 7
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को सड़कों पर दिखे लोग गर्म कपड़ों के साथ रेनकोट, छातों से बारिश से बचते दिखे। वहीं, लगातार दूसरे दिन धूप का इंतजार कर रहे लोगों को निराशा हुई। बारिश के लंबे दौर से अधिकतम और न्यूनतम पारे का अंतर भी घटकर दो डिग्री से कम रह गया। दिन का अधिकतम पारा 16 डिग्री के नीचे जा पहुंचा। यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम 15.8 डिग्री दर्ज किया गया।
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम पारा सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक 14 डिग्री दर्ज हुआ। वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 100 प्रतिशत दर्ज हुई। दो दिनों से धूप न निकलने और लगातार जारी बारिश से घरों में लोगों को कपड़े सुखाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जनवरी में 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश का तीसरा दिन
किसी भी साल जनवरी में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश का तीसरा दिन बृहस्पतिवार बन गया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार शाम से बृहस्पतिवार सुबह तक 37.8 मिमी. और सुबह से शाम तक 15.7 मिमी. बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
6 of 7
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
तारीख बारिश दर्ज (मिमी. में)
16 जनवरी 2020 53.5
02 जनवरी 2012 55.4
02 जनवरी 1980 65.0
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि राजधानी समेत आसपास के इलाकों में मौसमी उठापटक का दौर अगले 24 से 48 घंटों के बीच चलेगा। शुक्रवार को भी शहर और आस-पास के इलाकों में सुबह से शाम तक हल्की, मध्यम बारिश के दो से तीन दौर आ सकते हैं। शनिवार को बादलों की लुकाछिपी जारी रहने के साथ बूंदाबांदी बौछारों के आसार हैं। रविवार से बादलों की आंशिक आवाजाही के साथ धूप निकलनी शुरू होगी। मौसम सामान्य होना शुरू हो सकता है। सोमवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं, उसके बदलाव हो सकते हैं।