फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां मिलेंगे चाय के 35 फ्लेवर्स, स्पेशल होगी सफेद चाय

Sun, 27 Mar 2016 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
‌प‌िता की चाय की दुकान को टी बार में बदलने वाले राजेंद्र ने चाय के 35 स्वाद ईजाद ‌क‌िए। जल्द ही वह चाय के 70 स्वाद लाने वाले हैं।
विज्ञापन

यहां म‌िलेंगे चाय के 35 फ्लेवर्स, स्पेशल होगी सफेद चाय

2 of 8
करीब आधी सदी पहले अपने पिता की लाटूश रोड पर चल रही टी स्टॉल को आगे बढ़ाते हुए राजधानी के बाशिंदे ने अभिनव प्रयोग करते हुए शहर में चाय के 35 स्वाद मुहैया करवा दिए हैं।
विज्ञापन

यहां म‌िलेंगे चाय के 35 फ्लेवर्स, स्पेशल होगी सफेद चाय

3 of 8
इसके लिए उन्होंने खुद असम और उत्तर पूर्व के राज्यों से चाय के ये स्वाद तलाशे और टी स्टॉल को टी-बार में बदल दिया है। यहां पारंपरिक चाय के साथ-साथ सफेद चाय, ओलोंग चाय और छह मसालों से बनी चाय जैसे ढेरों विकल्प उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

यहां म‌िलेंगे चाय के 35 फ्लेवर्स, स्पेशल होगी सफेद चाय

4 of 8
यह अनोखा प्रयास करने वाले राजेंद्र कुमार गुप्ता बताते हैं इस सब की शुरुआत 1955 में हुई जब उनके पिता स्वर्गीय रूपनारायण कुमार गुप्ता घूमने के लिए दार्जिलिंग गए। लौटते में वहां की प्रसिद्ध चाय ले आए।
विज्ञापन

यहां म‌िलेंगे चाय के 35 फ्लेवर्स, स्पेशल होगी सफेद चाय

5 of 8
फिलहाल सबसे लोकप्रिय सफेद चाय है जिसकी पत्तियों को तीन दफा उपयोग करके उसका फ्लेवर लिया जाता है। वहीं ओलोंग टी की पत्तियों को तीन मिनट पानी में डुबोए रखकर उसका स्वाद तैयार किया जाता है। मसाला चाय खुद राजेंद्र कुमार ने विकसित की जिसमें छह मसालों का उपयोग हुआ है तो वहीं फ्रूट-टी, और जैसमिन-ब्रीज जैसे विकल्प भी हैं।
विज्ञापन

यहां म‌िलेंगे चाय के 35 फ्लेवर्स, स्पेशल होगी सफेद चाय

6 of 8
राजेंद्र कुमार बताते हैं कि आमतौर पर जो चाय लखनऊ या कहें भारत भर में आमतौर पर बेची जाती है वह तीसरे या चौथे दर्जे की चाय होती है। टॉप क्वालिटी चाय बहुत सीमित घरों में जाती है और विदेशों में एक्सपोर्ट कर दी जाती है। इसी क्वालिटी वे अपनी टी-बार में लेकर आए हैं।
विज्ञापन

यहां म‌िलेंगे चाय के 35 फ्लेवर्स, स्पेशल होगी सफेद चाय

7 of 8
अपने बेटे वासु गुप्ता के साथ नए कारोबार पर राजेंद्र कुमार कहते हैं कि जल्द ही वे हजरत गंज और गोमतीनगर में भी टी-बार शुरू करने जा रहे हैं। वहीं चाय के भी फ्लेवर 35 से बढ़ाकर 70 करने का जोश रखते हैं।
विज्ञापन

यहां म‌िलेंगे चाय के 35 फ्लेवर्स, स्पेशल होगी सफेद चाय

8 of 8
मल्टीनेशनल कॉफी स्टोर्स से मुकाबले पर वे कहते हैं कि वे मुकाबले में कहीं नहीं हैं। उनके पास एक स्वाद की काफी है जिसे वे 40-50 फ्लेवर बनाकर बेचते हैं, जबकि चाय में 40 से अधिक स्वाद हैं, जिनसे न जाने कितने फ्लेवर तैयार किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें