फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ साल पूरे होने पर गोरखा राइफल्स का बहादुरी भरा जश्न, दिखाए हैरतअंगेज करतब, तस्वीरें

Fri, 10 Nov 2017 12:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
9 गोरखा राइफल्स के गठन के दो सौ साल पूरा होने पर गुरुवार को 39 जीटीसी में उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर वार मेमोरियल ग्राउंड में शहीदों को सलामी दी गई। साथ ही, शहीद परिवारों की 18 वीर नारियों को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को समारोह में थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत भी शामिल होंगे। समारोह में जबलपुर से आए सेना के जवानों ने मोटरसाइकिल पर और श्वेत अश्व दल के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन

2 of 6
करतब दिखाते जवान।
विज्ञापन

3 of 6
इस दौरान भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवार की 18 वीर नारियों का परेड ग्राउंड में सम्मान किया गया। समीक्षा अधिकारी लेफ्टीनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट ने परेड की सलामी लेने के बाद समारोह को संबोधित किया।

4 of 6
उन्होंने कहा कि आज 9 गोरखा राइफल्स के गौरवमयी इतिहास और सैनिकों के बलिदान को याद करने का अवसर है। अंत में शहीद स्मारक पर अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित किया। दोपहर में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। संचालन सूबेदार रवि कुमार मिश्र और दुर्गा मल्ल ने किया।
विज्ञापन

5 of 6
करतब दिखाते जवान।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस दौरान हर कोई हैरान रह गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें