अमौसी एयरपोर्ट के रनवे पर मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो एयरलाइंस का इंजन शुक्रवार को खराब हो गया। डेढ़ घंटे तक 200 यात्रियों को विमान में बैठाए रखा गया। इस बीच एसी भी खराब हो गया। गर्मी और घुटन से परेशान यात्रियों ने हंगामा कर दिया। सोशल मीडिया पर भी उनका आक्रोश दिखा। करीब तीन घंटे तक विमान की गड़बड़ी ठीक करने की कोशिश जारी रही। गड़बड़ी ठीक न होने पर यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से मुंबई रवाना किया गया।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : डेंमो
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो की फ्लाइट 6ई-685 लखनऊ से सुबह 7.45 बजे मुंबई के लिए रवाना होती है। शुक्रवार को विमान टेकऑफ के लिए तैयार हुआ। जैसे ही विमान टैक्सी-वे से रनवे की ओर बढ़ा तो विमान के एक इंजन ने काम करना बंद कर दिया। पायलट ने इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोलर(एटीसी) को दी। विमान को वापस टैक्सी-वे में ले जाया गया।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : डेमो
इंजीनियरों ने मरम्मत शुरू की, लेकिन तीन घंटे की मशक्कत बेकार चली गई। यात्रियों का आरोप है कि उन्हें डेढ़ घंटे तक विमान में बिठाए रखा गया और एसी भी काम नहीं कर रहा था। जिससे पैसेंजर परेशान हो गए और उनका गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियों का आक्रोश देख उन्हें विमान से वापस एयरपोर्ट पर ले आया गया। जब काफी मेहनत के बाद भी इंजन ठीक नहीं हुआ तो करीब पौने ग्यारह बजे यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से मुम्बई के लिए रवाना किया गया। इंडिगो ने इंजन में खराबी पर तकनीकी खामियों से हुई असुविधाओं के लिए खेद जताया है।
4 of 8
डेमो
नहीं काम कर रहा एसी, हो रही घुटन
इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट का इंजन खराब होने पर जब यात्रियों को विमान में ही बिठाए रखा गया तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर की। एक पैसेंजर ने लिखा कि बोर्डिंग से पहले विमान के इंजनों की जांच क्यों नहीं की जाती है। इस पर इंडिगो ने खेद जताया। वहीं अन्य पैसेंजर ने ट्वीट किया कि एसी काम नहीं कर रहे हैं, जिससे घुटन हो रही है। जबकि राघवेंद्र की शिकायत पर इंडिगो ने कहा कि एयरपोर्ट स्टाफ सहायता के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : डेमो
बढ़ रहीं इंडिगो की शिकायतें, पर जवाबदेही किसकी
बीते बृहस्पतिवार को इंडिगो के विमान का एसी खराब हो गया था। इससे पहले मच्छर की शिकायत पर डॉक्टर से अभद्रता और प्लेन से उतार देने का मामला या फिर दिल्ली एयरपोर्ट पर एक यात्री की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर इंडिगो की जमकर फजीहत हुई थी। इंडिगो एयरलाइंस के प्रति शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सवाल यह है कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है?
विज्ञापन
6 of 8
डेमो
- फोटो : अमर उजाला
रात में मेंटेनेंस, सुबह इंजन खराब
एयरपोर्ट विशेषज्ञों ने बताया कि एयरलाइंस रोजाना विमानों का मेंटेनेंस करती हैं। सारे कलपुर्जों की जांच के बाद उड़ान के लिए सर्टिफिकेट मिलने पर ही फ्लाइट रवाना होती है। दूसरी जांच एक तय समय के बाद होती है, जिसे ओवरहॉलिंग कहते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि अमूमन रात में इंडिगो के विमानों का परीक्षण व मेंटेनेंस होता है, ऐसे में इंजन खराब हो जाने पर टीम की कार्यप्रणाली पर सवाल लाजिमी है।
तकनीकी खराबी से रवाना नहीं हुआ विमान
इंडिगो की लखनऊ से मुंबई जा रहे विमान में तकनीकी खामी आने की वजह से रवाना नहीं किया जा सका। यात्रियों को करीब तीन घंटे बाद दूसरी फ्लाइट से मुंबई भेजा गया।’ - संजय नारायण, विशेष कार्याधिकारी, अमौसी एयरपोर्ट