फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: कोहरे में आपस में भिड़े 20 वाहन, अधेड़ की जान गई, एमएलसी घायल, तस्वीरें

Sun, 22 Dec 2019 04:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 5
अयोध्या हाईवे पर सड़क दुघर्टना। - फोटो : अमर उजाला
कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल है तो कोहरे के चलते शनिवार को गोरखपुर-लखनऊ हाइवे पर करीब 20 गाड़ियों की आपस में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
भीषण कोहरे में हाईवे पर गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
इस भीषण दुर्घटना में एक अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई जबकि गोरखपुर फैजाबाद शिक्षा क्षेत्र से एमएलसी ध्रुव कुमार तिवारी घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं हादसे के बाद गोरखपुर-लखनऊ हाइवे करीब तीन घंटे तक जाम रहा।
विज्ञापन

3 of 5
दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला
घने कोहरे के चलते शनिवार सुबह सात बजे अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर करीब 20 वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। दुर्घटना में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

4 of 5
घने कोहरे में हाईवे से गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, हादसे में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षा क्षेत्र के एमएलसी ध्रुव कुमार तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी गाड़ी में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। एमएलसी सुबह ही लखनऊ से गोरखपुर जा रहे थे कि इसी बीच ये हादसा हो गया। पुलिस ने उन्हें श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे से गोरखपुर-लखनऊ हाइवे जाम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घने कोहरे में गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
सीओ अयोध्या अमर सिंह, कोतवाली प्रभारी सुरेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत से करीब तीन घंटे में जाम खुलवाकर यातायात सामान्य कर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें