फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: राम मंदिर निर्माण की गति बढ़ी, देखें नई तस्वीरें, 100 विशेष अतिथि भी बनेंगे प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी

Tue, 21 Nov 2023 05:57 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 5
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राममंदिर निर्माण की ताजा तस्वीरें जारी की हैं। मंदिर निर्माण के काम की गति बढ़ा दी गई है। वहीं, रामलला के प्राणप्रतिष्ठा की तैयारियां भी तेज हो चली हैं। विश्व के 100 विशेष अतिथि भी रामलला की प्राणप्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बनेंगे। इसके अलावा संतों व देशभर के रामभक्तों समेत सात हजार लोगों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

जारी तस्वीर में राममंदिर निर्माण की भव्य झलक दिख रही है। मंदिर में पांच मंडप बनने हैं, जिनमें से दो का काम पूरा हो चुका है, जबकि तीसरे मंडप को आकार देने का काम किया जा रहा है। तस्वीर में मंडप को आकार देते कारीगर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राम मंदिर की अन्य तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने बताया कि विश्व के कई देशों से अतिथियों को भी समारोह में बुलाया जा रहा है, इनकी संख्या 100 के करीब होगी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए समस्त संत परंपराओं, कलाकार, साहित्यकार, अधिवक्ता, उद्योगपति समेत देश के समस्त 7 हजार लोगों को आमंत्रण भेजा जा रहा है। कारसेवकपुरम में सोमवार को भी वैदिक आचार्यों का साक्षात्कार लिया गया।

4 of 5
राम मंदिर की पहले की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि कुल 20 आचार्य चुने जाएंगें, जिन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम मंदिर की पहले की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
कामेश्वर चौपाल ने बताया कि अभी राममंदिर में पुजारी वे सेवादार मिलाकर कुल आठ लोग कार्यरत हैं, नए मंदिर में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। प्रशिक्षित पुजारियों को राग-भोग, सेवा आदि के लिए लगाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें