Yoga To Reduce Thigh Fat : अधिकतर बैठे-बैठे काम करने और शारीरिक गतिविधि कम होने के कारण शरीर में अतिरिक्त वसा बढ़ जाता है। दिनभर डेस्क वर्क की वजह से शरीर का निचला भाग कमजोर होने लगता है। जांघों और कूल्हों में अतिरिक्त चर्बी जमा होने लगती है। इस कारण शरीर के ऊपरी हिस्से की तुलना में निचले भाग की चर्बी अधिक बढ़ जाती है और शरीर भारी भरकम दिखने लगता है।
व्यायाम या योगाभ्यास से मोटापा या शरीर की चर्बी को कम किया जा सकता है। हालांकि अक्सर लोगों को पता नहीं होता कि उनके शरीर के मुताबिक कौन सा व्यायाम या योग किया जाना चाहिए। अगर आप मोटी जांघों की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो ऐसे योग करें जो शरीर के निचले हिस्से की अतिरिक्त चर्बी कम करने में असरदार हों।
कूल्हों और जांघों को टोन्ड करने के लिए चेयर पोज, स्काउट्स, माउंटेन पोज और स्टैंडिंग बैलेंस फायदेमंद है। अगली स्लाइड्स में जानिए मोटी जांघों को पतला और टोन्ड करने के लिए योग।