Yoga Asanas For Women: योग उम्र के हर पड़ाव में मददगार होता है। किशोरावस्था से लेकर वृद्धावस्था तक महिला और पुरुष नियमित योगासनों के अभ्यास से बेहतर स्वास्थ्य पा सकते हैं। साथ ही कई तरह के रोगों से मुक्त रहते हैं। विशेषज्ञ के मुताबिक, योगासन शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद है। उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं। महिला के अंदर शारीरिक, मानसिक, हार्मोनल बदलाव अच्छे और बुरे हो सकते हैं। हालांकि योग इस बदलावों में सकारात्मक असर लाता है।
महिलाओं और पुरुषों की शारीरिक संरचना, उनके रोग कुछ अलग हो सकते हैं। ऐसे में दोनों के लिए ही योगासनों में भी कुछ भिन्नता है। महिलाओं को नियमित तौर पर तीन योगासनों का अभ्यास करना चाहिए। ये योग स्त्रियों की शारीरिक और मानसिक सेहत को बेहतर बनाता है और कई रोगों से बचाव करता है। ये रहे महिलाओं के लिए जरूरी और फायदेमंद योगासन।