Yoga Tips To Reduce Neck Fat : शरीर और चेहरे का आकर्षण पतली गर्दन बढ़ाती है। गर्दन पर आगे और पीछे की तरफ जमी अतिरिक्त वसा और डबल चिन लुक खराब करती है। कोई ड्रेस या शर्ट आदि में परफेक्ट जाॅ लाइन और पतली गर्दन निखार लाती है। ऐसे में शरीर के कई हिस्सों की अतिरिक्त चर्बी को घटाने के साथ ही गर्दन में जमी वसा को कम करने के लिए कुछ योगासनों का अभ्यास किया जा सकता है।
इन योगासनों में से एक फेशियल योगा है, जिसके अभ्यास से डबल चिन घट सकती है। खास बात ये है कि फेशियल योगा के अभ्यास के लिए किसी खास वक्त की जरूरत नहीं होती है। फेशियल योगा कभी भी और किसी भी स्थिति में किया जा सकता है। यहां कुछ योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जो गर्दन और पीठ पर जमी वसा को घटाने के साथ ही डबल चिन को कम करने में सहायक है।