फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: वजन कम करने में असरदार हैं ये योगासन, नियमित 10 मिनट करें अभ्यास

Sat, 18 Jan 2025 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां कुछ योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिनके महज 10 मिनट अभ्यास से वजन घटाने की प्रक्रिया तेज हो सकती है। यहां कुछ असरदार योगासन दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
वजन कम करने के लिए योग - फोटो : Freepik
Yoga Tips: योग शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, साथ ही मानसिक सेहत के लिए भी प्रभावी योग क्रिया है। योग के माध्यम से शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम किया जा सकता है और वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। हालांकि योग आमतौर पर एक हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट नहीं है, फिर भी यह वजन घटाने में कई तरह से मदद करता है।

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं वह कुछ योगासनों का अभ्यास अपना सकते हैं। महज 10 मिनट का योगासन का अभ्यास आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है। योगाभ्यास न केवल आपके वजन को नियंत्रित करेगा, बल्कि आपको ऊर्जावान और स्वस्थ भी बनाएगा। यहां कुछ योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिनके महज 10 मिनट अभ्यास से वजन घटाने की प्रक्रिया तेज हो सकती है। यहां कुछ असरदार योगासन दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सूर्य नमस्कार - फोटो : Amar Ujala
सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार 12 आसनों का सेट है, जिसके अभ्यास से पूरे शरीर की मांसपेशी सक्रिय हो जाती हैं और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। आसन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर हाथों को नमस्कार मुद्रा में जोड़ें। फिर सांस लेते हुए हाथों को ऊपर उठाएं और पीछे की ओर झुकें। अब सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और जमीन को छूने की कोशिश करें। पैर पीछे ले जाकर प्लैंक पोज़ में आएं। धीरे-धीरे जमीन पर छाती और पेट के बल लेटें। कोबरा पोज में ऊपर उठें और फिर नीचे झुक कर पहाड़ मुद्रा में आएं। पैरों को आगे लाकर खड़े हो जाएं।
विज्ञापन

3 of 5
वीरभद्रासन - फोटो : istock
वीरभद्रासन

इस आसन का अभ्यास पेट और जांघों की चर्बी को कम करता है। साथ ही वीरभद्रासन शरीर की ताकत और संतुलन बढ़ता है। वीरभद्रासन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर एक पैर को आगे बढ़ाते हुए दूसरा पैर पीछे रखें। अब घुटनों को मोड़ते हुए दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और कमर को स्थिर रखें। 30 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें और फिर दूसरी ओर से इसे दोहराएं।

Winter Yoga Tips: इन योग से ठंड में पाएं कई तरह के रोगों से छुटकारा

4 of 5
त्रिकोणासन - फोटो : istock
त्रिकोणासन

अगर आपको पेट, कमर और जांघों की चर्बी को कम करना है तो त्रिकोणासन का अभ्यास करें। इससे शरीर लचीला होता है और पेट की चर्बी कम होती है। इस आसन के अभ्यास के लिए पैरों को बीच कुछ दूरी बनाते हुए खड़े हो जाएं। अब दाएं हाथ को दाएं पैर की ओर झुकाएं और बाएं हाथ को ऊपर उठाएं। इस दौरान चेहरे को ऊपर की ओर रखें। कुछ सेकंड तक इस मुद्रा में रहें और फिर दूसरी ओर से भी दोहराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Yoga Tips - फोटो : Adobe stock
नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें