आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में व्यक्ति का स्वस्थ रहना एक बड़ा चैलेंज है, क्योंकि इसके पीछे हमारा बाहरी खानपान काफी जिम्मेदार है। दरअसल, जब हम बाहर का तला-भुना और जंक फूड जैसी चीजें खाते हैं तो इससे हमें पेट से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें होने के अलावा ये हमारा वजन भी बढ़ा देते हैं। वहीं, बढ़ते वजन के कारण हमारे शरीर में फैट की मात्रा बढ़ती चली जाती है और ये बात तो सभी जानते हैं कि मोटापा कई बीमारियों को जन्म देने में अहम रोल निभा सकता है। इसलिए जरूरी होता है कि हम अपने बढ़ते वजन को कम करने के बारे में सोचें। हालांकि, कई लोग इस तरफ ध्यान देते हैं और कई तरह की चीजों का सेवन करके खुद का वजन घटाने की तरफ कदम बढ़ाते हैं, लेकिन कई बार ये चीजें उनकी मदद नहीं कर पाती हैं। ऐसे में आप योग का सहारा ले सकते हैं, क्योंकि योग में कई ऐसे आसान हैं जो आपके वजन को घटाने में आपकी मदद कर सकते हैं। बशर्ते कि आपको ये योगासन नियमित रूप से रोजाना करने होते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।