फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: शादी से पहले लड़कियां शुरू कर दें इन योगासनों का अभ्यास, मिलेंगे कई फायदे

Sat, 25 Mar 2023 09:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शादी से पहले लड़कियां करें ये योगासन - फोटो : Istock
Pre Wedding Yoga For Girls: अपनी शादी में हर दुल्हन सुंदर दिखना चाहती है। सुंदर दिखने के लिए लड़कियां ट्रेंडी आउटफिट और मेकअप का सहारा लेती हैं लेकिन बिना मेकअप और साधारण कपड़ों में भी निखार के लिए लड़कियों को कुछ अन्य तरीके अपनाने चाहिए। नेचुरल तरीके से लंबे समय तक सुंदर दिखने के लिए योग एक कारगर उपाय है। योग से त्वचा में में निखार आती है। स्किन चिकनी और चमकदार हो जाती है। योग शरीर को भी सुडौल और कर्वी बना सकता है। शरीर पर अतिरिक्त त्वचा और मोटापा कम करने के लिए भी योग का अभ्यास कर सकते हैं। अगर जल्द शादी होने वाली है, तो लड़की को नेचुरल निखार और सुंदर शरीर के लिए यहां कुछ योगासनों के बारे में बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
सर्वांगासन - फोटो : Amar Ujala
सर्वांगासन

सर्वांगासन योग त्वचा पर निखार लाने के लिए लाभकारी है। पीठ के बल लेट कर अपने पैर, कूल्हे और कमर को उठाएं। भार अपने कंधों पर लेते हुए पीठ को अपने हाथों से सहारा दें और कोहनियों को जमीन पर टिका दें। अब दोनों हाथ कमर पर रखते हुए कमर और पैरों को सीधा रखें। कंधों और बाजूओं पर पूरा भार देते हुए पैरों की उंगलियों को धीरे-धीरे नाक की सीध में लाएं। गहरी अवस्था में रहते हुए इसी अवस्था में रहें।
विज्ञापन

3 of 5
हलासन - फोटो : Getty Images
हलासन

चिकनी त्वचा के लिए हलासन का अभ्यास करें। हलासन करने के लिए पीठ के बल लेट कर हथेलियों को बगल में फर्श पर रख दें। अब दोनों पैरों को 90 डिग्री ऊपर की ओर उठाएं। पेट की मांसपेशियों का इस्तेमाल करते हुए इस अवस्था में रहें और दोनो हथेलियों को जमीन पर टिकाएं। अब धीरे से पैरों को अपने सिर के पीछे ले जाते हुए 30 सेकेंड इसी अवस्था में रहें।

4 of 5
फेस योगा - फोटो : istock
फेस योगा

जिन लोगों के आंखों के नीचे काले घेरे होते हैं, उन्हें फेस योगा करना चाहिए। इस योग को करने के लिए दोनों हाथों को तर्जनी उंगली से आंखों के नीचे हल्के हाथों से अंदर से बाहर की ओर मसाज करें। इस दौरान आंखों को खुला रखें। रोजाना यह अभ्यास डार्क सर्किल कम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हास्य योग - फोटो : istock
हास्य योग

चेहरे पर अतिरिक्त चर्बी हो तो योग के जरिए उसे कम किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना हास्य योग का अभ्यास करें। हास्य योग करने के लिए प्रतिदिन जोर-जोर से हंसें। हंसने से चेहरे पर जमा चर्बी कम होने लगती है। इस योगाभ्यास से मस्तिष्क भी शांत रहता है और तनाव कम होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें