फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Yoga Poses For Child: सर्दियों में बच्चे से जरूर कराएं इन योगासनों का अभ्यास, मिलते हैं कई लाभ

Sat, 04 Jan 2025 10:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

सर्दियों में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है, जिससे वे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। नियमित योगाभ्यास उन्हें स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखता है। यह न केवल शरीर को गर्म रखता है, बल्कि मानसिक रूप से भी उन्हें मजबूत बनाता है। आइए जानते हैं ऐसे पांच योगासन जो सर्दियों में बच्चों के लिए लाभकारी हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सर्दियों में बच्चे के लिए योग - फोटो : istock
Yoga Tips For Winter Poses For Child: सर्दियों में शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस मौसम में योग अभ्यास से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। योग से रक्त संचार में सुधार होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ ही जोड़ों और मांसपेशियों में लचीलापन आता है। वजन नियंत्रित होता है और शरीर को ऊर्जा व गर्माहट मिलने से ठंड में राहत मिलती है।

योग किसी भी उम्र के लोग कर सकते हैं। सभी के लिए योग का सकारात्मक असर होता है। बच्चों के बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास, एकाग्रता बढ़ाने में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योग से बच्चों में लचीलापन, संतुलन और मांसपेशियों की शक्ति बढ़ती है। योग से बच्चे की एकाग्रता और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बेहतर होती है। बच्चों में सकारात्मक सोच और खुशहाल जीवन शैली का विकास होता है। नियमित योगाभ्यास से बच्चों का समग्र विकास होता है जिससे वे शारीरिक और मानसिक रूप  से स्वस्थ रहते हैं।

सर्दियों में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है, जिससे वे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। नियमित योगाभ्यास उन्हें स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखता है। यह न केवल शरीर को गर्म रखता है, बल्कि मानसिक रूप से भी उन्हें मजबूत बनाता है। आइए जानते हैं ऐसे पांच योगासन जो सर्दियों में बच्चों के लिए लाभकारी हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सूर्य नमस्कार - फोटो : Amar Ujala
सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार काफी असरदार योग क्रिया है। ये 12 आसनों का एक सेट है, जिसके अभ्यास से शरीर को गर्माहट मिलती है और रक्त संचार बढ़ता है। बच्चे को 5-7 चक्र सूर्य नमस्कार करने के लिए प्रेरित करें। इससे उनके शरीर में लचीलापन आएगा और ऊर्जा का संचार हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala
भुजंगासन

इस आसन के अभ्यास से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और शरीर की कठोरता को दूर किया जा सकता है। बच्चे को पेट के बल लेटकर हाथों के सहारे शरीर के ऊपरी भाग को ऊपर उठाने के लिए कहें।

4 of 6
वृक्षासन - फोटो : istock
वृक्षासन

वृक्षासन शरीर का संतुलन बेहतर बनाता है और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है। बच्चे को एक पैर पर खड़े होकर दूसरे पैर को जांघ पर टिकाने के लिए कहें। ध्यान केंद्रित कर हाथों को नमस्कार मुद्रा में जोड़ें।
विज्ञापन

5 of 6
बालासन - फोटो : istock
बालासन

यह आसन शरीर को आराम देता है और सर्दियों में मांसपेशियों को तनाव मुक्त करता है। बच्चे को घुटनों के बल बैठकर आगे की ओर झुकने के लिए कहें, ताकि माथा ज़मीन पर लग जाए।

Benefits Of Meditation: मेडिटेशन के लिए अवश्य निकालें कुछ समय, शरीर को मिलते हैं इससे कई फायदे
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धनुरासन - फोटो : pexel
धनुरासन

यह आसन पेट और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है और पाचन को सुधारता है। बच्चे को पेट के बल लेटकर दोनों पैरों को पकड़कर शरीर को धनुष के आकार में मोड़ने के लिए कहें।

-------------------------
 
नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें