Yoga Tips for Lower Body : खराब लाइफस्टाइल और स्वस्थ खानपान का सेवन न करने के कारण वजन बढ़ने लगता है। कई बार शरीर के किसी एक या कुछ हिस्सों में ही अतिरिक्त चर्बी जमा हो जाती है। महिलाओं में इस तरह की समस्या अधिक देखी जाती है। इसमें शरीर के निचले भाग में वजन बढ़ जाता है। दिनभर बैठकर कार्य करने के कारण लोअर बॉडी पार्ट्स में फैट बढ़ जाता है। इससे कमर, कूल्हों और जांघों पर मोटापा दिखने लगता है, हालांकि ऊपर का शरीर स्लिम होता है। ऐसे में महज शरीर के अतिरिक्त चर्बी वाले कुछ हिस्सों का वजन कम करना आसान नहीं होता। खासतौर पर आपको लोअर बाॅडी पार्ट्स पर फोकस करके कुछ खास एक्सरसाइज या योग करने की जरूरत होती है, ताकि शरीर के अन्य हिस्सों पर एक्सरसाइज का असर न हो। शरीर के निचले हिस्से की अतिरिक्त वसा को कम करने के लिए कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास लाभकारी हो सकता है। अगर आपकी जांघ और कमर पर फैट जमा हो तो उसे कम करने के लिए नियमित ये योगासन कर सकते हैं।