Yoga Tips for Kids: बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उनमें स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की आदत डालें। सुबह जल्दी उठना, पौष्टिक आहार का सेवन करना, नींद पूरी करना, शारीरिक गतिविधि में सक्रियता बनाए रखकर बच्चे शारीरिक तौर पर तो मजबूत बनते ही हैं, साथ ही दिमाग भी तेज होता है।
शरीर के सर्वांगीण विकास के लिए योगाभ्यास भी असरदार है। योग शरीर के बाहरी और आंतरिक हिस्सों को स्वस्थ बनाता है। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में सक्षम है। बच्चों के लिए तो योग बहुत ही असरदार है। नियमित योगासन करने से बच्चों का दिमाग तेज होता है, याददाश्त बढ़ती है, एकाग्रता आती है। इसके साथ ही लंबाई बढ़ती है, इम्यूनिटी मजबूत होती है और शारीरिक विकास भी होता है।
यहां बच्चों के लिए कुछ ऐसे ही योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिससे बच्चे का शारीरिक विकास होने साथ ही मस्तिष्क तेज और मजबूत बनता है।