फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: सोने से पहले बिस्तर पर सिर्फ 15 मिनट करें इन योगासनों का अभ्यास, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Thu, 18 May 2023 04:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Yoga In Bed - फोटो : istock
Yoga Tips : स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क को आराम देने के लिए दिनचर्या में योगाभ्यास को शामिल करें। विशेषज्ञों के मुताबिक, शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। योग करने से कई तरह की शारीरिक समस्याओं से राहत मिलती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने के कारण बीमारियों से दूर रह सकते हैं। योग को किसी भी वक्त किया जा सकता है, लेकिन सुबह योगासन का अभ्यास अधिक असरदार होता है। हालांकि व्यस्त जीवनशैली और भागदौड़ भरी  जिंदगी में लोगों को सुबह योग करने का वक्त मिलना मुश्किल होता है। ऐसे में कुछ योगासन आप शाम के वक्त या रात में सोने से पहले भी कर सकते हैं। पूरा दिन समय न मिल पाने के कारण आप रात में बिस्तर पर योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। इससे रक्त प्रवाह बेहतर होता है, तनाव कम होता है, पाचन तंत्र सही रहता है और नींद अच्छी आती है। सोने से पहले सिर्फ 15 मिनट कुछ योगासनों के अभ्यास की आदत बना लें। 
विज्ञापन

2 of 5
शलभासन के फायदे - फोटो : istock
शलभासन

रात में सोने से पहले शलभासन का अभ्यास करना चाहिए। इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेटकर दोनों हथेलियों को जांघों के नीचे रखें। दोनों पैरों की एड़ियों को आपस में जोड़ते हुए पंजे को सीधा करें। अब धीरे-धीरे पैरों को ऊपर उठाने की कोशिश करते हुए गहरी सांस ले। इस अवस्था में कुछ देर रहें। 
विज्ञापन

3 of 5
शवासन - फोटो : istock
शवासन

बिस्तर पर लेटे लेटे शवासन का अभ्यास भी किया जा सकता है। इस आसन को करने से तंत्रिका तंत्र शांत होती है और थकी हुई मांसपेशियों व कंधे को आराम मिलता है। शवासन का अभ्यास करने के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों के बीच एक फीट की दूरी बनाएं। पैरों के पंजों की तरफ शरीर ढीला छोड़ते हुए आराम से सांस लें। 

4 of 5
बालासन
बालासन

दिनभर की थकान और कामकाज के दबाव के कारण शरीर और मस्तिष्क दोनों ही थक जाते हैं और तनाव महसूस होने लगता है। रात में सोने से पहले कुछ देर बालासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए मैट पर वज्रासन अवस्था में बैठकर श्वास अंदर लेते हुए हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं। श्वास छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और हथेलियों व सिर को जमीन पर टिका लें। सांस लेते और छोड़ते हुए उंगलियों को आपस में जोड़े और सिर को दोनों हथेलियों के बीच रखें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Yoga - फोटो : istock
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं। गर्भावस्था में योग को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें