फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: हृदय रोगों के खतरे से रहना है सुरक्षित, तो आज से ही शुरू कर दें इन योगासनों का अभ्यास

Thu, 13 Jan 2022 12:09 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
हृदय रोगों से बचाव के तरीके - फोटो : Pixabay
पिछले एक दशक में जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के कारण जिन रोगों के मामलों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला है, हृदय रोग उन्हीं में से एक हैं। इसे दुनियाभर में होने वाले मौत के प्रमुख कारण के रूप में भी देखा जाता रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिस तरह से लोगों में समय के साथ शारीरिक निष्क्रियता के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, यही वजह है कि अब बेहद कम उम्र में भी लोग इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या के शिकार होते जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हृदय रोगों से बचे रहने के लिए योग को जीवनशैली की हिस्सा बना लेना सबसे आसान और कारगर विकल्प हो सकता है। कई तरह के योगासन हृदय के कार्यों को बढ़ाने के साथ इससे संबंधित गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकते हैं। रोजाना 30 मिनट का समय निकालकर तमाम तरह के योगासनों का अभ्यास करके आप स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि किन योगासनों के अभ्यास को हृदय रोगों से बचाने में फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन

2 of 4
ताड़ासन योग करने के लाभ - फोटो : Pixabay
ताड़ासन योग का अभ्यास
ताड़ासन योग का अभ्यास करना कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह सांस लेने, तनाव से राहत देने और रक्त परिसंचरण को बढ़ाने में बेहद मददगार है। हृदय को मजबूत बनाने के साथ इसपर पड़ने वाले दवाब को कम करने के लिए भी ताड़ासन योग के अभ्यास को फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से इस आसन का अभ्यास करने से न केवल सहनशक्ति और ऊर्जा बढ़ती है, साथ ही रक्तचाप के स्तर को भी सामान्य रखने में यह मददगार है।
विज्ञापन

3 of 4
वृक्षासन योग हृदय के लिए फायदेमंद - फोटो : istock
वृक्षासन योग
वृक्षासन योग या ट्री पोज को कई तरीके से फायदेमंद माना जाता है। यह न केवल रीढ़ की हड्डी को मजबूती देता है साथ ही शरीर के संतुलन को बढ़ावा देने में भी इसे फायदेमंद माना जाता है। वृक्षासन योग का अभ्यास करने के दौरान कंधे और हृदय की मांसपेशियां खुलती हैं, जिससे हृदय पर दबाव कम होता है। नियमित रूप से इसका अभ्यास करने से रक्त संचार बेहतर होता है और दिल की बीमारियां दूर रहती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
भुजंगासन योग करने के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay
कोबरा पोज
कोबरा पोज, उन योगासनों में से एक है जो कई रोगों के खतरे को दूर करने में मदद करता है। कोबरा मुद्रा न केवल पेट की चर्बी से छुटकारा दिलाने में मदद करती है साथ ही छाती को खोलने के साथ हृदय की मांसपेशियों को भी मजबूत करती है। कोबरा पोज को कमर और पीठ के दर्द को कम करने के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें