फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: शुरू होने वाली हैं बच्चों की परीक्षा तो ऐसे रखें उन्हें स्ट्रेस से दूर

Thu, 29 Feb 2024 09:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
student - फोटो : iStock
Yoga For Students During Exam : बोर्ड परीक्षाओं का समय आ गया है। बच्चों के एग्जाम डेट शीट जारी होते ही वह परीक्षा को लेकर चिंतित हो जाते हैं। खासकर जो छात्र पहली बार बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं, उनको एग्जाम को लेकर काफी स्ट्रेस होने लगता है। जैसे-जैसे परीक्षा का समय नजदीक आता है, कई बच्चे बीमार होने लगते हैं, इसकी एक वजह स्ट्रेस है। स्ट्रेस के कारण वह ठीक से खाते-पीते नहीं, न ही पर्याप्त नींद लेते हैं। ऐसे में परीक्षा के दौरान बच्चे शारीरिक और मानसिक तौर पर थकावट महसूस करते हैं।

परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों के माता पिता को उनके खानपान और रूटीन का पूरा ध्यान रखना चाहिए। परीक्षा का स्ट्रेस कम करने और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के लिए बच्चों को नियमित कुछ योगासनों के अभ्यास की आदत लगवाएं। परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चे रोजाना सुबह इन योगासनों से दिन की शुरुआत करें।
 
विज्ञापन

2 of 5
tadasana - फोटो : istock
ताड़ासन
 
पढ़ाई के लिए बच्चों के मन को एकाग्र करने के लिए ताड़ासन योगाभ्यास कराएं। ताड़ासन से बच्चों की ब्रिदिंग कैपेसिटी बढ़ती है। इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और पैरों के बीच कुछ दूरी रखें। गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। स्ट्रेच करके एड़ी उठाते हुए पैर की उंगलियों पर खड़े हो जाएं। इस अवस्था में शरीर के हर अंग में खिंचाव को महसूस करेंगे। अब कुछ देर इसी अवस्था में रूकने के बाद सामान्य स्थिति में लौट आएं। इस आसन को 10 से 15 बार दोहराएं।
विज्ञापन

3 of 5
भुजंगासन - फोटो : Istock
भुजंगासन

इस आसन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। भुजंगासन के अभ्यास के लिए पेट के बल सीधा लेटकर पैरों के बीच थोड़ी दूरी रखें। अब हाथों को छाती के पास ले जाते हुए हथेलियों को नीचे टिका लें। गहरी सांस लेते हुए नाभि को ऊपर उठाएं और आसमान की तरफ देखें। उस मुद्रा में कुछ देर रहें। इस दौरान सामान्य सांस लेते रहें। फिर पुन: वाली अवस्था में आ जाएं। यह प्रक्रिया तीन-चार बार दोहराएं। 

4 of 5
ब्रिज पोज - फोटो : istock
पर्वतासन

पर्वतासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले पद्मासन में बैठ जाएं। अब दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में फंसाकर लंबी सांस भरते हुए हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं। शरीर और हाथों को ऊपर की तरह खीचें। खिचांव के दौरान सांस को रोक लें। अब धीरे धीरे सांस छोड़ते हुए पुरानी मुद्रा में आ जाएं। चार से पांच बार ये आसन दोहराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पादहस्तासन - फोटो : सोशल मीडिया
पादहस्तासन

पादहस्तासन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होते हुए हाथों को शरीर के साथ जोड़कर रखें। अंदर की ओर सांस लें और हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं। इस दौरान ऊपर की ओर शरीर का खिंचाव रखें। अब सांस छोड़ते हुए रीढ़ को सीधा रखें। इस दौरान घुटनों और हाथों को सीधा रखते हुए आगे की ओर झुकें। अब हाथों को फर्श पर रखें  या एड़ियों को पकड़ने का प्रयास करें।

--------------------
 
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें