शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य का जिक्र आने का मतलब शारीरिक-मानसिक दोनों ही तरह की सेहत पर ध्यान रखने से होता है। इनमें से एक में भी होने वाली समस्या का असर दूसरे स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। हम अक्सर अपने मन और शरीर को अलग-अलग समझते हैं, लेकिन असल में हमारा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य आपस में जुड़ा हुआ है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ इन दोनों को ठीक रखने पर जोर देते हैं। नियमित रूप से योगासनों के अभ्यास की आदत आपके लिए काफी मददगार हो सकती है। योगासन, शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के सोथ मन को शांत रखने और चिंता-तनाव जैसी समस्याओं के जोखिम को कम करने में सहायक माने जाते हैं।
योग विशेषज्ञों के मुताबिक दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके शरीरिक और मानसिक दोनों तरह की समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से परेशान लोगों में हृदय रोग और डायबिटीज जैसी शारीरिक स्वास्थ्य दिक्कतों का खतरा अधिक होता है। आइए जानते हैं कि रोजाना किन अभ्यास को करके इन दोनों स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है?