सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ता जा रहा है, यह मांसपेशियों और हड्डियों की समस्या का भी कारण बन रही है। यही कारण है अब कम उम्र के लोग भी इससे संबधित कई तरह की समस्याओं के शिकार होते जा रहे हैं। इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित तौर पर योग-व्यायाम करने की सलाह देते हैं।
दिनचर्या में योगाभ्यासों को शामिल करके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। योग शरीर और मन दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यदि आप नियमित रूप से योगाभ्यास करते रहते हैं तो इससे मांसपेशियों की समस्या का दूर करने में मदद मिल सकती है। कोर से लेकर हैमस्ट्रिंग और कूल्हे की मांसपेशियों पर होने वाले अतिरिक्त तनाव को कम करने के लिए रोजाना योग का अभ्यास करना फायदेमंद माना जाता है। योग विशेषज्ञ इसके लिए कुछ विशेष योगासनों की सलाह देते हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।