Yoga For Monsoon Hair Fall : मानसून में बाल झड़ने की शिकायत बढ़ जाती है। बारिश के मौसम में अधिकतर लोगों के ज्यादा हेयर फॉल होना शुरू हो जाते हैं। इसका कारण होता है हवा में नमी का बढ़ना, जिससे स्कैल्प पर पसीना और तेल बढ़ जाता है। इससे बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं और बाल झड़ने लगते हैं।
इसके अलावा मानसून में अक्सर बाल गीले रहते हैं और सही देखभाल करना मुश्किल हो जाता है, जिससे गीले बालों को बार-बार ब्रश करने या खींचने से वह टूट सकते हैं। पोषण की कमी, तनाव, फंगल इंफेक्शन के कारण भी बाल झड़ने लगते हैं। बालों के झड़ने की समस्या से निजात पाने और मजबूती व अच्छी ग्रोथ के लिए बालों की सही देखभाल के साथ ही योगासनों के अभ्यास को जीवनशैली में शामिल करें। कई योग हेयर फॉल को रोकने में असरदार हैं।