मंगलवार से लगातार हो रही बारिश के बाद बुधवार को शहर की कई गलियों में पानी भर गया। दो दिनों में करीब 150 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
2 of 8
दाउदपुर में लगा बरसात का पानी।
- फोटो : अमर उजाला
जलभराव की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इधर सुबह से ही नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल समेत सभी अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता एवं जोनल अधिकारी, अवर अभियंता जलभराव वाले क्षेत्रों में ही डटे रहे।
विज्ञापन
3 of 8
गोपलापुर में लगा बरसात के पानी गढ़े में फसे बाइक को खीचकर निकालते हुए
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को दोपहर में बारिश रुकने के बाद पानी निकल गया, लेकिन बुधवार को दिनभर बारिश होती रही।
4 of 8
गोपलापुर में लगा बरसात का पानी।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को मुंशी प्रेमचंद पार्क, विजय चौक, धर्मशाला बाजार, मेडिकल कॉलेज रोड पर भेडियागढ़, विष्णुपुरम कॉलोनी, ओमनगर, बशारतपुर, अशोकनगर, स्पोर्ट्स कॉलेज रोड के किनारे गणेशपुरम, गायत्रीपुरम, हरिद्वारपुरम, रामजानकी नगर कॉलोनी में जलभराव ज्यादा रहा।
विज्ञापन
5 of 8
महेवी मंडी में लगा बरसात का पानी
- फोटो : अमर उजाला
गोपलापुर, दाउदपुर, रुस्तमपुर, रेती रोड में भी कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। पानी निकालने के लिए नगर निगम को 31 स्थानों पर स्थाई पंप और 30 स्थानों पर अस्थाई पंप संचालित करने पड़े।
विज्ञापन
6 of 8
दाउदपुर में लगा बरसात का पानी
- फोटो : अमर उजाला
सुभाष चंद्र बोसनगर के ग्रीन सिटी एरिया में पिछले बार की अपेक्षा लोगों ने काफी राहत महसूस की। ऐसी ही राहत बसियाडीह नाला क्षेत्र से होकर गुरजने वाली कॉलोनियों की भी रही। मुख्य अभियंता संजय चौहान ने इन क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
7 of 8
नहर रोड के पास गड्ढे में भरा बरसात का पानी, मिट्टी सरकने का खतरा बना हुआ
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान क्षतिग्रस्त सड़क के गड्ढों में पानी भरा मिला। पैडलेगंज-रुस्तमपुर सिक्सलेन पर लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए गए नाला-क्राॅस पर नाले की दीवार टूट कर गिर गई थी।
बरसात के पानी से सड़क पर आना-जाना दूभर हो गया
- फोटो : अमर उजाला
इस कारण रुस्तमपुर, दाउदपुर, गोपलापुर मलिन बस्ती, इंदिरानगर, गोपलापुर, पूर्वी दाउदपुर और गोपलापुर के पीछे गोरखपुर विकास प्राधिकरण की कॉलोनियों की जलनिकासी बाधित हो गई। सूचना मिलते ही नगर निगम की क्यूआरटी टीम पहुंची। नाला में गिरे मलबे को निकालकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई।