जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी का जिन अंगों पर सबसे अधिक नकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है, बाल उनमें से एक हैं। वातावरण ने भी बालों की सेहत को काफी प्रभावित किया है, यही कारण है कि बहुत ही कम उम्र में ही लोगों को बाल झड़ने और बालों से संबंधित कई तरह की अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बालों की समस्या धीरे-धीरे लोगों में सामान्य होती जा रही है, हालांकि अगर समय रहते इसपर ध्यान दिया जाए तो बालों को स्वस्थ और मजबूत किया जा सकता है। इसके लिए योगासनों का अभ्यास करना बेहतर विकल्प माना जाता है।
योगासन केवल आंतरिक और मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए ही नहीं, शरीर की कई तरह की समस्याओं को कम करने में भी बेहतर परिणाम दे सकते हैं। यदि आपको भी बालों से संबंधित कोई दिक्कत है, बाल झड़ रहे हैं या कम उम्र में ही आप गंजेपन के शिकार हो रहे हैं तो नियमित रूप से योगासनों का अभ्यास करके आप इन समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में उन योगासनों के बारे में जानते हैं जो बालों को स्वस्थ और मजबूत रखने में सहायक हो सकते हैं।