दिनभर के काम के बाद थकान महसूस होते रहना स्वाभाविक है, हालांकि अगर आपको लगातार यह समस्या बनी रहती है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना आवश्यक हो जाता है। अक्सर बनी रहने वाली थकान की स्थिति को 'क्रोनिक फटीग सिंड्रोम' के रूप में जाना जाता है, जिसमें डॉक्टरी मदद की आवश्यकता होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, काम के कारण होने वाली थकान की स्थिति से बचाव के लिए योगासनों को दिनचर्या का हिस्सा बनाना काफी लाभकारी हो सकता है। योग न सिर्फ थकान को कम करते हैं बल्कि शरीर को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए पर्याप्त ऊर्जा प्राप्त करने में भी सहायक माने जाते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी उम्र के लोगों को दिनचर्या में योगासनों को जरूर शामिल करना चाहिए, इसके कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। योग को कई प्रकार की बीमारियों के विकास को रोकने और शरीर को स्वस्थ रखने में भी लाभकारी माना जाता है।
आइए जानते हैं थकान को कम करने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में किन योगासनों के नियमित अभ्यास की आदत आपके लिए मददगार हो सकती है।