बेली फैट या पेट के आसपास की चर्बी न सिर्फ आपके लुक को खराब कर देती है, साथ ही इसे सेहत के लिए भी काफी नुकसानदायक माना जाता है। अक्सर पेट की चर्बी को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। डाइटिंग से लेकर जिमिंग तक, हालांकि बेली फैट को कम करना शायद इतना भी आसान नहीं है। अगर आप भी बेली फैट की समस्या से परेशान हैं और तमाम तरह के उपाय करके हार चुके हैं, तो योगासन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ विशेष प्रकार के योगासन न सिर्फ आपको बेली फैट की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं, साथ ही पेट की कई अन्य समस्याओं जैसे कब्ज, अपच और सूजन को कम करने के साथ पेट को टोन करने में भी मददगार माने जाते हैं। इन योगासनों का नियमित रूप से अभ्यास करके आप कई तरह के अन्य स्वास्थ्य लाभ प्राप्त भी कर सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं।