खान-पान में गड़बड़ी के कारण एसिडिटी की समस्या होना सामान्य है। हम सभी ने अपने जीवन में कभी न कभी एसिडिटी की समस्या का सामना किया है। इसे एसिड रिफ्लक्स के रूप में भी जाना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अत्यधिक तैलीय, नमकीन, मसालेदार भोजन करने के कारण इस तरह की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अधिक मात्रा में कैफीन, तंबाकू और शराब का सेवन भी इस समस्या को और बढ़ा सकता है। एसिडिटी बढ़ने का एक और संभावित कारण खाना खाने के तुरंत बाद सोना भी हो सकता है। ये सभी आदतें आपके लिए कई अन्य तरीके से भी हानिकारक हो सकती हैं।
यदि आपको एसिडीटी की समस्या लगातार बनी रहती है तो इसके लिए कुछ योगासनों का अभ्यास करना लाभदायक हो सकता है। योग के माध्यम से पाचन में सुधार करने के साथ एसिडिटी जैसी दिक्कतों को भी कम किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगसनों के बारे में जानते हैं जिनका नियमित रूप से अभ्यास करना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है।