फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: माइग्रेन पीड़ित लोगों को भी योग से मिल सकता है लाभ, जानिए किन आसनों को फायदेमंद मानते हैं विशेषज्ञ

Sun, 07 Aug 2022 12:28 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
माइग्रेन के दर्द में क्या करें? - फोटो : Pixabay
माइग्रेन का दर्द काफी असहज करने वाला होता है। जिन लोगों को अक्सर माइग्रेन की समस्या रहती है उनके लिए दैनिक जीवन के सामान्य काम को करना भी कठिन हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, माइग्रेन का दर्द अधिक तीव्रता वाला और प्रकाश और ध्वनि के प्रति संवेदनशीलता के साथ हो सकता है। कुछ स्थितियां माइग्रेन अटैक को ट्रिगर कर सकती हैं जिसको लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। जिन लोगों को अक्सर माइग्रेन की समस्या होती रहती है उन्हें किसी विशेषज्ञ से मिलकर इसके दार्घकालिक उपचार विधियों को प्रयोग में लाते रहना चाहिए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं माइग्रेन साइकोसोमैटिक डिस्आर्डर हो सकता है, यानि कि यह दर्शाता है कि आपमें किसी प्रकार की मानसिक स्वास्थ्य समस्या तो जन्म नहीं ले रही है? माइग्रेन के लक्षणों को कम करने और इससे बचाव के लिए योगासनों के अभ्यास की आदत बनाना आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। योग न सिर्फ आपको इसके दर्द की तीव्रता से बचाने में मदद करते हैं साथ ही माइग्रेन के होने वाले अटैक को रोकने में भी इससे लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कि किन योगासनों के अभ्यास से माइग्रेन की समस्या में लाभ पाया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 4
माइग्रेन के लिए योगासन - फोटो : Pixabay
अध्ययनों में क्या पता चला?

मेडिकल जर्नल न्यूरोलॉजी में प्रकाशित साल 2020 के एक अध्ययन में पाया गया कि माइग्रेन से पीड़ित जिन लोगों ने 3 महीने तक योग किया, उन्होंने सिर्फ दवा लेने वालों की तुलना में  तीव्र सिरदर्द का कम अनुभव किया। विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो सिर्फ योग के माध्यम से माइग्रेन को ठीक नहीं किया जा सकता है, पर योगासन सिरदर्द की तीव्रता और माइग्रेन को ट्रिगर करने वाले कारकों को कम करने में जरूर सहायक हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन योगासनों के अभ्यास से लाभ पाया जा सकता है?
विज्ञापन

3 of 4
पश्चिमोत्तासन योग से क्या लाभ हैं? - फोटो : Pixabay
इन योगासनों से मिल सकता है लाभ

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, माइग्रेन की स्थिति में रक्त वाहिकाएं फैल जाती हैं। इससे सिर में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है, इसलिए आपको ऐसी योग मुद्राओं का अभ्यास करना चाहिए जिसमें आपका सिर आपकी छाती से ऊंचा हो। उदाहरण के लिए, बालासन योग की मुद्रा में आपको लाभ मिल सकता है। अधोमुख शवासन, प्रसारित पदोत्तानासन और हस्तपादासन जैसी मुद्राओं के अभ्यास से भी इस तरह की समस्याओं में लाभ पाया जा सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
सिरदर्द को कैसे कम करें? - फोटो : iStock
बरतें सावधानी

यदि तमाम प्रयासों के बाद भी आपके माइग्रेन की समस्या ठीक नहीं हो पा रही है, तो इस समस्या के लेकर आपको मनोचिकित्सकों से मिलना चाहिए। माइग्रेन की समस्या से बचाव के लिए योगासनों के साथ-साथ डॉक्टर द्वारा सुझाई गई दवाइयों का भी सेवन करते रहना आवश्यक माना जाता है। माइग्रेन को ट्रिगर करने वाली स्थितियों से बचाव करते रहना आवश्यक माना जाता है। 


------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें