Yoga Asanas To Reduce back Fat: पेट की चर्बी को लेकर लोग परेशान होते हैं लेकिन कुछ लोगों के शरीर के कई भागों में चर्बी अधिक होती है। बाजुओं की चर्बी के कारण बिना बाजुओं के कपड़ें पहनने का आत्मविश्वास नहीं आ पाता है। वहीं पीठ की चर्बी के कारण भी व्यक्ति में मोटापा नजर आता हैय़।
हाथ, पैर, डबल चिन या बैली फैट को आसानी से घटा सकते हैं लेकिन पीठ की चर्बी को घटाने में अधिक समय लगता है, क्योंकि पीठ के अतिरिक्त वसा को कम करना अधिक कठिन होता है। ऐसे में अगर आपके पीठ पर भी फैट है, तो उसे घटाने के लिए योग की मदद ले सकते हैं।
योग से शरीर को शेप में किया जा सकता है। साथ ही शरीर के अलग-अलग हिस्सों के अतिरिक्त वसा को कम किया जा सकता है। इस लेख में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जो पीठ की चर्बी को कम करके शरीर को सुडौल बनाने में असरदार हैं।