Yoga Asanas To increase Brain Power: शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करने के लिए योग सबसे असरदार तरीका है। योग के अभ्यास से स्ट्रेस, डिप्रेशन, एंग्जाइटी और बाइपोलर डिसऑर्डर जैसी तमाम समस्याएं ठीक हो सकती है। बच्चों पर पढ़ाई का दबाव होता है। ऐसे में मानसिक मजबूती और याददाश्त ठीक रखने के लिए बच्चों को योग के अभ्यास की आदत डलवाएं। इस के अलावा वयस्क और बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी योग लाभकारी है।
मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए योग का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। योग विशेषज्ञ कहते हैं कि रक्त संचार को ठीक करने वाले योग के अभ्यास से दिमाग से जुड़ी समस्याओं को कारगर तरीके से दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं मस्तिष्क को मजबूत बनाने वाले और याददाश्त दुरुस्त रखने वाले योगासनों के बारे में।