Yoga Asanas for Spine Problems : स्कोलियोसिस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें रीढ़ की हड्डी एक ओर झुक जाती है। सामान्यत: यह रीढ़ के ऊपरी भाग पर असर डालती और पीठ के निचले हिस्से को टेढ़ा कर देता है। स्कोलियोसिस की समस्या होने पर दर्द बढ़ जाता है और सर्जरी की स्थिति आ जाती है। हालांकि प्राकृतिक तरीके से रीढ़ की समस्या को कम किया जा सकता है। योग रीढ़ संबंधी परेशानियों से छुटकारा दिलाने का कारगर उपाय है। एक अध्ययन के मुताबिक, हफ्ते में कम से कम तीन दिन 90 सेकेंड तक महज एक योग के अभ्यास से स्कोलियोसिस की समस्या से राहत पाई जा सकती है। रिपोर्ट का दावा है कि महज 3 महीने में स्थिति में सुधार हो सकता है। हालांकि रीढ़ एक गंभीर स्थिति है, इसलिए किसी भी योग के अभ्यास से पहले चिकित्सक की राय जरूर ले लीजिए और योग विशेषज्ञ की निगरानी में ही योगाभ्यास करें।