फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Hypertension Day: इन योगासनों के नियमित अभ्यास से ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल, दिनचर्या में जरूर करें शामिल

Tue, 17 May 2022 11:08 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए योग - फोटो : Pixabay
बढ़े हुए रक्तचाप के स्तर यानी की हाइपरटेंशन को 'साइलेंट किलर' डिजीज माना जाता है, इसका शरीर के कई अंगों पर गंभीर रूप से नकारात्मक असर हो सकता है। पिछले कुछ समय से कम उम्र के लोगों में भी यह समस्या काफी तेजी से बढ़ती हुई देखी जा रही है, इसके लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ आहार में गड़बड़ी और जीवनशैली की समस्याओं को प्रमुख कारण मानते हैं। विशेषकर सेंडेंटरी लाइफस्टाइल यानी की शारीरिक निष्क्रियता को गंभीर जोखिम कारक के तौर पर देखा जाता रहा है।

रक्तचाप अगर लगातार बढ़ा रहता है और इसे नियंत्रित करने के उपाय नहीं किए जाते तो इसके कारण हृदय रोगों और गंभीर स्थितियों में हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है। 

इस वैश्विक बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है।  साल 2022 के लिए वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे का थीम है- ''रक्तचाप को सही तरीके से मापें, इसे नियंत्रित करें, लंबे समय तक जीवित रहें''

अध्ययनों से पता चलता है कि जीवनशैली की निष्क्रियता को कम करके, योग-व्यायाम करने की आदत बनाकर हाइपरटेंशन को काफी हद तक नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कि दिनचर्या में किन योगासनों को शामिल करके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है?
विज्ञापन

2 of 4
रक्तचाप को कंट्रोल रखने वाले योगासन - फोटो : iStock
सुखासन योग का अभ्यास

सुखासन योग, शरीर को आराम देने वाले कारगर योगाभ्यासों में से एक है। यह आसन तंत्रिका तंत्र पर काम करके उसकी क्रिया को नियंत्रित करने और उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में आपकी मदद करती है। जिन लोगों को अक्सर रक्तचाप बढ़ने की समस्या रहती है उन्हें नियमित रूप से इस योग की आदत बनानी चाहिए। सुखासन योग रक्तचाप को कंट्रोल करने के साथ शरीर की मुद्रा में सुधार करने और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने में भी काफी सहायक अभ्यास है।
विज्ञापन

3 of 4
वज्रासन से रक्तचाप को करें कंट्रोल - फोटो : iStock
वज्रासन योग के अभ्यास से मिलेगा लाभ

रक्तचाप की समस्या को कंट्रोल करने के लिए वज्रासन योग भी काफी फायदेमंद अभ्यास माना जाता है। वज्रासन, मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग करने के साथ पैरों और जांघों की नसों को मजबूत करने और शरीर में रक्त परिसंचरण को सुधारने में काफी सहायक अभ्यास है। यह योग रक्त प्रवाह को ठीक रखने में भी मदद करता है जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित बना रहता है। हर आयु के लोग इसका आसानी से अभ्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
हाई ब्लड प्रेशर के लिए योग - फोटो : Pixabay
पश्चिमोत्तानासन से रक्तचाप में मिलता है लाभ

पश्चिमोत्तानासन या सीटेड फॉरवर्ड बेंड पोज का अभ्यास शरीर को कई तरह के लाभ प्रदान करने में सहायक है। यह आसन लिवर, किडनी, अंडाशय और गर्भाशय को स्वस्थ रखने के साथ पेट में फैटी को कम करने और रीढ़ की हड्डी की बेहतर स्ट्रेचिंग में आपके लिए सहायक है। तंत्रिका तंत्र को आराम दिलाने के साथ ब्लड प्रेशर को नियंत्रित बनाए रखने के लिए रोजाना इस योग के अभ्यास की आदत बनाएं। 



-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें