फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: लिवर ठीक, तो दूर होंगी पाचन की दिक्कतें, ये योगासन आपके लिए हो सकते हैं बेहद लाभकारी

Sun, 27 Nov 2022 12:23 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
पाचन को ठीक रखने के लिए कौन से योगासन करें? - फोटो : Istock
पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए लिवर का ठीक रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। लिवर, पाचन अंग के रूप में कार्य करता है और शरीर की मेटाबॉलिक प्रक्रियाओं में विशेष भूमिका निभाता है। यह विटामिन्स और खनिजों को संग्रहित करने और कई प्रकार के हार्मोन्स को स्रावित करने में भी भूमिका निभाता है। हालांकि आहार और लाइफस्टाइल से संबंधित कई प्रकार की समस्याओं के कारण लोगों में लिवर की बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को इस अंग को स्वस्थ रखने वाले उपाय करते रहना चाहिए।

लिवर को स्वस्थ रखने और इससे संबंधित विकारों के जोखिमों से बचाव के लिए आहार को स्वस्थ रखना और दिनचर्या में योगासनों के शामिल करना विशेष लाभकारी हो सकता है। योग पाचन विकारों को दूर करने और भोजन के पाचन को ठीक रखने में भी आपके लिए लाभकारी मानी जाते हैं।

आइए जानते हैं कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए योग विशेषज्ञ दिनचर्या में किन आसनों को शामिल करने की सलाह देते हैं। रोजाना इन आसनों को आदत बनाने से सभी उम्र के लोगों को लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
प्राणायाम से होने वाले लाभ - फोटो : iStock
प्राणायाम योग से लिवर की सेहत को लाभ

प्राणायाम को आमतौर पर मानसिक स्वाथ्य को बेहतर रखने वाले अभ्यास के तौर पर जाना जाता है, पर शोधकर्ताओं ने पाया कि कुछ प्रकार के प्राणायाम योगाभ्यास लिवर विकारों को दूर करने में भी आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। लिवर सिरोसिस, पीलिया, हेपेटाइटिस और पेट की अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को प्राणायाम से लाभ मिल सकता है।

उदाहरण के लिए कपालभाति प्राणायाम, जिसे योग स्कल शाइनिंग ब्रीदिंग एक्सरसाइज के रूप में भी जाना जाता है, यह व्यायाम लिवर को उत्तेजित करके इससे संबंधित समस्याओं को दूर करने में लाभकारी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
अर्ध मत्स्येन्द्रासन के फायदे - फोटो : iStock
अर्ध मत्स्येन्द्रासन

अर्ध मत्स्येन्द्रासन योग के अभ्यास की आदत शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकती है, इसके अभ्यास के लिवर की समस्याओं में भी कई लाभ हो सकते हैं। लिवर पर दबाव बनाकर फाइब्रोसिस, एपोप्टोसिस, सूजन को कम करने में इस योग के लाभ हो सकते हैं। यह लिवर को मजबूती देने में आपके लिए विशेष लाभकारी अभ्यास है। अर्ध मत्स्येन्द्रासन योग को पाचन और रीढ़ की समस्याओं को कम करने में फायदेमंद पाया गया है।
विज्ञापन

4 of 4
गोमुखासन योग करने से फायदे - फोटो : istock
गोमुखासन योग से मिलता है लाभ
 
गोमुखासन योग को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी पाया गया है। इसे सिरोसिस के इलाज के लिए सबसे अच्छे आसनों में से एक माना जाता है। लिवर के कार्यों को बेहतर बनाने के साथ ऑक्सीजनेशन और रक्त प्रवाह को बेहतर करने में भी इस योग से लाभ हो सकता है। लिवर को स्वस्थ रखने के साथ शरीर से विषाक्त पदार्थों और रोगजनक बैक्टीरिया को निकालने में भी इस योगासन के लाभ हो सकते हैं। यह आसन लिवर को उत्तेजित करता है। 



------------------
नोट:
यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें