Yoga Asanas for Acidity Relief: गैस व एसिडिटी की समस्या आम है, हालांकि कई बार यह स्थिति गंभीर हो जाती है। खराब जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण पेट संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। एसिडिटी या गैस की समस्या से राहत पाने के लिए कई बार लोग दवाओं का सहारा लेते हैं। हालांकि दवाओं से लंबे समय तक पेट संबंधित बीमारियों का इलाज नहीं करना चाहिए।
तीखा, मसालेदार खाना और अत्यधिक मीठे खाद्य पदार्थों के अत्यधिक सेवन से गैस व एसिडिटी की शिकायत बढ़ सकती है। धूम्रपान, चाय और कॉफी इस समस्या को बढ़ा देते हैं। कुछ सरल योगासनों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। पेट से जुड़ी बीमारियों जैसे अपच, गैस या एसिडिटी का उपचार ध्यान और योग के जरिए किया जा सकता है। योग से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और एसिडिटी व गैस को कम किया जा सकता है।