शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत के लिए योगासनों के नियमित अभ्यास को विशेषज्ञ काफी कारगर मानते हैं। मानसिक स्वास्थ्य में लाभ दिलाने से लेकर शरीर की कई तरह की समस्याओं के जोखिम को कम करने तक के लिए नियमित योगासनों का अभ्यास फायदेमंद माना जाता है। योग, शरीर में रक्त के परिसंचरण को बढ़ावा देने के साथ मांसपेशियों और हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हैं। इतना ही नहीं नियमित रूप से योगासनों का अभ्यास करने वाले लोगों में कई प्रकार की बीमारियों के विकसित होने का खतरा भी कम पाया जाता है। यही कारण है कि विशेषज्ञ सभी आयु वाले लोगों को दिनचर्या में योगासनों को जरूर शामिल करने की सलाह देते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, योगासनों का अभ्यास शरीर में कई प्रकार के रोगों के जोखिम को कम करके शरीर को चुस्त और फुर्त बनाए रखने में आपके लिए सहायक हो सकता है। सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण लोगों में पीठ और कमर के साथ कंधों और घुटनों में दर्द की समस्या काफी बढ़ी हुई देखी जाती रही है, इससे राहत पाने के लिए दिनचर्या में योगासनों को शामिल करना काफी कारगर हो सकता है। आइए जानते हैं दर्द की समस्याओं में योग से कैसे लाभ पाया जा सकता है?