फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज की बीमारी से मुक्ति दिलाएंगे ये 4 योगासन, नियमित अभ्यास से कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

Wed, 09 Oct 2019 09:46 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Instagram
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से आजकल सभी लोग परेशान हैं। इन समस्याओं का सबसे आसान हल योग है। योग न सिर्फ शरीर को तरोताजा करता है बल्कि कई बीमारियों से भी सुरक्षा प्रदान कराता है। योग के माध्यम से आप अपने ब्लड शुगर के लेवल को भी नियंत्रित कर सकते हैं। योग के द्वारा मधुमेह का प्राकृतिक रूप से इलाज होता है। योग के नियमित अभ्यास से मधुमेह की अन्य जटिलताओं के जोखिम भी कम हो जाता है। आज हम आपको कुछ योगासन बता रहे हैं जिनके अभ्यास से आप अपने ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
धनुरासन
धनुरासन का अभ्यास मधुमेह पीड़ितों के लिए अत्यधिक फायदेमंद है। इस आसन को करने के लिए आप अपने पेट के बल सीधे फर्श पर लेट जाएं। अब अपने ऊपरी शरीर के साथ-साथ अपने पैरों को भी ऊपर उठाएं। पैरों को ऊपर उठाएं हुए अपने घुटनों को मोड़ें और अपने हाथों को भी पीछे की ओर उठाएं। अब अपने दोनों हाथों से अपनी एड़ियों को पकड़ें। अपने पैरों और हाथों को जितना संभव हो ऊपर की ओर खींचें। अब आप धनुरासन की पूर्ण स्थिति में आ गए हैं। आप इस स्थिति में कम से कम 15 से 20 सेकंड तक रहेें। धनुरासन आपको शरीर के दर्द से लड़ने में भी मदद करेगा।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa
पश्चिमोत्तानासन
डायबिटीज के मरीजों को पश्चिमोत्तानासन बहुत मदद करता है। इस आसन को करने के लिए आप अपने पैरों को बाहर की ओर फैलाकर किसी समतल जगह पर सीधे बैठें। अब अपने हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और गहराई से सांस लें। अब आगे की ओर झुकें और सांस को छोड़ें। अपने हाथों से अपने पैर की उंगलियों को छूने की कोशिश करें और अपने सिर को अपने घुटनों से लगाकर रखें।
मधुमेह रोगियों को बेहतर परिणाम के लिए रोजाना इस आसन का अभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa
शवासन
मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए शव की स्थिति सबसे आसान आसन है। शवासन करने के लिए जमीन पर चटाई बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों पैरों को फैलाते हुए पैरों के बीच अंतर लाएं। इस दौरान आपके पैरों के पंजे बाहर की तरफ और एड़ियां अंदर की तरफ होनी चाहिए। अब आप दोनों हाथों को भी शरीर से लगभग एक फिट की दूरी पर रखें। अपनी हाथों की अंगुलियां आकाश की तरफ रखें और गर्दन को सीधा रखें। अब धीरे-धीरे अपनी आंखों को बंद कर लें और धीरे-धीरे सांस खींचें और छोड़ें। अपनी आंखों को बंद कर सांसों पर ध्यान दें और मन में गिनती करते जाएं। एक सांस में एक गिनती करें और ऐसा करते हुए 100 तक गिनती करें और फिर उठ जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें