सेहतमंद रहना तो हर किसी की तमन्ना होती है लेकिन क्या आप जानते हैं आपके स्वास्थ्य से जुड़े कई राज आपकी उंगलियां भी खोलती हैं। जी हां हाथों के जरिए अपनी सेहत को जाना जा सकता है। आइए बताते हैं कैसे...
पढ़ें- जरूरत से ज्यादा करेंगी जिम तो शरीर को होंगे ये बड़े नुकसान
विज्ञापन
2 of 5
लाल हथेली का होना
अगर आपकी हथेली हमेशा लाल रहती है तो संभल जाएं ये लीवर की समस्या के लक्षण हो सकते हैं। अगर आप गर्भवती हैं तो ब्लडप्रेशर बढ़ने के कारण हथेली का लाल होना आम बात है। लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो कुछ गड़बड़ जरूर है।
विज्ञापन
3 of 5
उंगलियों में सूजन
अगर आपकी उंगलियां सूजी रहती हैं। इन सूजी उंगलियों के साथ काम करने में परेशानी होती है तो हो सकता है ये हाइपोथायराइडिज्म का लक्षण हो।
4 of 5
नाखूनों में पीलापन
अगर आपके नाखून दबाने के बाद एक मिनट से ज्यादा देर तक सफेद रहते हैं या हमेशा ही सफेद रहते हैं तो यह एनीमिया का लक्षण हो सकता है। आपको खून की कमी हो सकती है।
उंगलियों की लंबाई भी बहुत कुछ कहती है
साल 2008 में किए गए एक रिसर्च के मुताबिक अर्थराइटिस और गठिया में जिन महिलाओं की अनामिका उंगली तर्जनी उंगली से बड़ी होती है, उन्हें जीवन में अर्थराइटिस का अधिक सामना करना पड़ता है।