साफ सफाई
- फोटो : istock
घर पर रहें सक्रिय
घर के छोटे-छोटे काम जैसे सफाई, झाड़ू लगाना, पोछा लगाना, बर्तन धोना आदि करते समय शरीर की अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है। ये गतिविधियां आपको सक्रिय रखती हैं और कैलोरी बर्न करने में मदद करती हैं। वजन बढ़ने से रोकने के लिए ये अच्छा तरीका है।
सीढ़ियों का उपयोग
लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करने से वजन नियंत्रित रहता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए सीढ़ियां चढ़ना एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है, जो जिम के बिना ही आपको फिट रखने में मदद करती है।