फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: दीवार के सहारे करें ये योगासन, 10 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे गजब के फायदे

Mon, 16 Oct 2023 10:34 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीवार के सहारे योग - फोटो : istock
Wall Yoga Asanas: व्यस्त जीवन शैली में स्वास्थ्य की देखभाल करना लोगों को मुश्किल लगता है। खराब भोजन और बिगड़ी जीवनशैली सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। व्यस्तता के कारण लोगों के पास खुद के लिए वक्त नहीं होता है। दिनभर के कामकाज और भागदौड़ के बाद जब उन्हें समय मिलता है तो लोग आराम करना पसंद करते हैं।

दिनभर डेस्क पर बैठे-बैठे काम करने और घर आकर आराम करने के लिए बिस्तर पर लेट जाने से शारीरिक सक्रियता कम होती है और मोटापा व कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं घेर लेती हैं। इससे निजात पाने के लिए व्यायाम या योग फायदेमंद क्रिया है।

चलते फिरते रोजाना आप स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए कुछ आसान योगासनों को कर सकते हैं। इस योगासनों के अभ्यास के लिए एक स्थान पर बैठने की जरूरत नहीं होती, बल्कि दीवार के सहारे योग किया जा सकता है। अगली स्लाइड्स में जानिए दीवार के सहारे किए जाने वाले योगासनों के बारे में और इसके फायदे।
 
विज्ञापन

2 of 5
दीवार के सहारे योगा - फोटो : istock
पदोत्तानासन के फायदे

इस योग मुद्रा के अभ्यास से संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर बनाने में मदद मिलती है। पदोत्तानासन निचले शरीर के लिए असरदार योग क्रिया है। इस आसन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, वजन घटाने में मदद मिलती है, तनाव व अवसाद दूर होता है और थायराइड संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
Padottanasana yoga - फोटो : istock
कैसे करें पदोत्तानासन

इस आसन के अभ्यास के लिए बस दीवार के पास लेट जाएं। दोनों पैरों को दीवार के सहारे ऊपर की ओर फैलाएं और एक दो मिनट तक इसी मुद्रा में रुकें।

4 of 5
सर्वांगासन - फोटो : amar ujala
सर्वांगासन

इस आसन में पूरे शरीर को कंधों पर संतुलित किया जाता है। सर्वांगासन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इस आसन के अभ्यास से कब्ज से राहत, बालों की झड़ने की समस्या कम होती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, वजन नियंत्रित रहता है और तनाव कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sarvangasana - फोटो : Amar Ujala
कैसे करें सर्वांगासन

जमीन पर आराम से पीठ के बल लेटकर कमर को ऊपर की ओर उठाएं और पैरों को ऊपर ले जाएं। फिर शरीर को अतिरिक्त सहारा देते हुए दीवार की टेंक लें। अब पैरों, कमर और पीठ को एक सीध में रखें। शरीर जमीन पर सीधा रखना है और पूरा वजन बाहों पर देना है। कुछ सेकेंड इसी अवस्था में रहें, फिर शरीर को आराम देते हुए इस क्रिया को दो-तीन बार दोहराएं।

----------------
नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें