भागती दौड़ती जिंदगी में फोन एक ऐसी चीज है जो एक मिनट भी आपके पास न हो तो ऐसा लगता है दुनिया से ही कॉन्टेक्ट खत्म हो गया है। चाहे ऑफिस हो या फिर घर हर कोई अपने हाथ में फोन लिए नजर आता है। ऐसे में कुछ लोग अंधेरे में भी फोन का इस्तेमाल करने से नहीं चूंकते। अगर आप फोन को कुछ ऐसे ही इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए पढ़ना जरूरी है। अंधेरे में फोन का इस्तेमाल करने पर कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।
पढ़ें- प्रेगनेंसी के शुरुआती दिनों में रोजाना खाएंगे ये पत्ता तो नहीं होंगे इस बड़ी बीमारी के शिकार
विज्ञापन
2 of 5
योग और स्वास्थ्य
होने लगते हैं तनावग्रस्त
अंधेरे में ज्यादा देर तक फोन का इस्तेमाल करने से धीरे धीरे तनाव महसूस होने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आंखों पर अधिक जोर पड़ता है। इसलिए अंधेरे में फोन का इस्तेमाल करने से बचे।
पढे़ं- गर्दन पर मोटापा दिखने लगा है तो ये 5 टिप्स अपनाएं, चर्बी से छुटकारा पाएं
विज्ञापन
3 of 5
योग और स्वास्थ्य
दिनभर महसूस करेंगे थकान
देर रात तक फोन का इस्तेमाल करने से सबसे ज्यादा खराब असर नींद पर पड़ता है। नींद धीरे धीरे कम होने लगती है और अगले दिन आपको थकान महसूस होगी।
पढ़ें- 8 घंटे से ज्यादा सोना हो सकता है खतरनाक, स्टडी में खुलासा
4 of 5
आंखें
आंखों का लाल हो जाना
रात में बिस्तर पर आते ही लोग फोन या मोबाइल का इस्तेमाल करने लगते हैं। ऐसा करने से आंखों में रेडनस और ड्राईनेस की परेशानी हो सकती हैं।
पढ़ें- पुरुषों की शारीरिक कमजोरी दूर करता है भुना लहसुन, चार और फायदे भी जान लें
नींद में कमी
सोने से पहले मोबाइल पर गेम खेलना या फिर दोस्तों से चैट करते समय अक्सर लोगों को समय का अंदाजा नहीं होता।जिसकी वजह से नींद में कमी होने लगती है।