फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जरी को छोड़िए, हमेशा दिखना है जवां तो कुछ मिनट निकालकर ये योग करिए

Wed, 20 Dec 2017 09:35 AM IST
amarujala.com- presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
आजकल लोग हमेशा जवां दिखने के लिए कई तरह के एंटी एजिंग ट्रीटमेंट करवाते हैं। इन ट्रीटमेंट को लेना तो पहले ही आसान हो, लेकिन इसके बाद त्वचा की देखभाल करना उतना ही मुश्किल होता है। कुछ लोगों को इन ट्रीटमेंट के साइड इफेक्ट्स भी झेलने पड़ जाते हैं। इसीलिए इस नुकसान से बचने के लिए कुछ आप फेशियल योग का भी सहारा ले सकते हैं, जो आपकी बढ़ती उम्र को बिना किसी नुकसान के रोकने में मदद करेगी।
विज्ञापन

2 of 5
गर्दन के लिए व्यायाम

सबसे पहले अपने सिर को दाईं ओर झुकाएं जिससे आपके कान आपके कंधों को छुएं। कंधें न उठाएं। अब अपने बाएं हाथ को ऊपर उठाएं और धीरे-धीरे फर्श की ओर रखें। इससे गर्दन और कंधों की मांसपेशियों में खिंचाव होगा और ये सुडौल होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
गालों के लिए व्यायाम

पहले गहरी सांस लें और फिर मुंह को जितना फुला सकते हैं फुलाएं। इस अवस्था में 30 से 60 सेकंड तक रहें। फिर नाक से सांस बाहर छोड़ें। इससे गालों की त्वचा में कसाव रहेगा और हंसते वक्त झुर्रियां नहीं पड़ेंगी।

4 of 5
लॉयन फेस योग

धीरे-धीरे सांस रोकें, अपनी जीभ बाहर करें और आंखों को पूरी तरह खोलें। जीभ को जितना बाहर की ओर खींच सकते हैं उतना निकालें। इससे चेहरे का रक्त प्रवाह बढ़ेगा और त्वचा में कसाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंखों का व्यायाम

सिर को सीधा रखें और बिना गर्दन हिलाएं आंखों से पहले अपनी दाईं ओर देखें और फिर बाईं ओर देखने की कोशिश करें। शुरू-शुरू में आपको तकलीफ होगी पर नियमित रूप से यह व्यायाम करने पर आपको आदत हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें