Yoga Asanas For Knee Pain Relief :वैसे तो उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों और घुटनों का दर्द होने लगता है। लेकिन सर्दियों में घुटने और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इसका एक कारण शारीरिक तौर पर सक्रिय न होना है। इसके अलावा अधिक तैलीय खाद्य पदार्थों का सेवन भी सर्दी में घुटने की दर्द की शिकायत बढ़ा देता है। दर्द से राहत पाने के लिए मांसपेशियों में मजबूती लानी चाहिए। इसके लिए योगासन का अभ्यास असरदार है। योग करने से पैरों का रक्त संचार बेहतर होता है और घुटनों के दर्द से राहत मिलती है। रोजाना योग करें ताकि घुटने मजबूत हों और पैरों में होने वाले असंतुलन को कम किया जा सके। यहां घुटनों और जोड़ो के दर्द से निजात पाने के लिए कुछ योगासन बताएं जा रहे हैं, जिनका नियमित अभ्यास पैर, टखने, जांघ और घुटनों को मजबूत बनेगा।