फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: ब्रेन ट्यूमर के खतरे को कम करने में सहायक हैं योगासन, इन तीन आसनों की विशेषज्ञ देते हैं सलाह

Wed, 08 Jun 2022 11:05 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ब्रेन ट्यूमर से बचाव के लिए योगाभ्यास - फोटो : Pixabay
ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क में असामान्य कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि की समस्या है। यह समस्या मस्तिष्क के लिए घातक होती है, जिसमें सही समय पर इलाज न मिल पाने के कारण मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है। भारत में ब्रेन ट्यूमर एक बड़ी समस्या है। देश में ब्रेन ट्यूमर को लेकर साल 2018 की एक रिपोर्ट में इसे 10वें सबसे आम प्रकार के ट्यूमर के रूप में वर्गीकृत किया गया था। विशेषज्ञों के मुताबिक, हर साल ब्रेन ट्यूमर से होने वाली मृत्यु दर चिंता का कारण हैं। ब्रेन ट्यूमर की स्थिति से लोगों को जागरूक करने और इस बीमारी से बचने के लिए रोकथाम करने के उद्देश्य से हर साल 8 जून को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया जाता है। ब्रेन ट्यूमर के लक्षण मिलने के बाद चिकित्सा उपचार होता है लेकिन इस बीमारी से बचने के लिए दिमाग को सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। योग मन और तन के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। ऐसे में मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए कुछ जरूरी योगासन के बारे में जान लीजिए। इन योगासनों का नियमित अभ्यास दिमाग की क्षमता और एकाग्रता को बढ़ाता है और ब्रेन ट्यूमर के खतरे को भी कम कर सकता है।
विज्ञापन

2 of 7
TIRYAK TADASANA - फोटो : तिर्यक ताड़ासन
ताड़ासन

ताड़ासन का नियमित अभ्यास शरीर की मांसपेशियों को लचीला बनाता है। इस आसन को करते समय गहरी सांस लेने की वजह से फेफड़ों में फैलाव आता है, जिससे इसकी सफाई होती है। इस आसान को करने से एकाग्रता बनी रहती है और श्वास संतुलित रहती है।
विज्ञापन

3 of 7
ताड़ासन - फोटो : pixabay
ताड़ासन करने का तरीका

ताड़ासन को अभ्यास करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। ध्यान रखें कि अभ्यास के दौरान कमर और गर्दन झुके नहीं। अब दोनों हाथों को ऊपर करते हुए धीरे धीरे सांस लेते हुए शरीर को खींचें। दो से चार मिनट तक इस अवस्था में रहें और फिर सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं।

4 of 7
वज्रासन - फोटो : Amar ujala
वज्रासन

वज्रासन का अभ्यास हृदयगति को नियंत्रित करता है और स्ट्रेस हार्मोंन काॅर्टिसोल को घटाकर तनाव कम करता है। वज्रासन के अभ्यास से जांघों और पिंडलियों की नसें व मांपेशियां मजबूत होती हैं। वज्रासन करने से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। पीठ व पैर के गर्द में आराम मिलता है।
विज्ञापन

5 of 7
वज्रासन - फोटो : अमर उजाला
वज्रासन करने का तरीका

वज्रासन करने के लिए जमीन पर दोनों पैर फैलाकर सीधे बैठ जाएं। अब दोनों हाथों को कुल्हे के पास फर्श पर टिका लें। ध्यान रखें कि पूरा भार हाथों पर न आएं। पहले दायां और फिर बायां पैर मोड़कर कूल्हे के नीचे ले जाएं। दोनों जांघों और पैर के अंगूठे को आपस में सटा लें।
विज्ञापन

6 of 7
भ्रमण प्राणायाम - फोटो : PTI
भ्रमण प्राणायाम

दिमाग की सेहत के लिए नियमित भ्रमण प्राणायाम कर सकते हैं। यह आसन सांस लेने और छोड़ने से संबंधित है। इसे ब्रीदिंग तकनीक भी कहते हैं। भ्रमण प्राणायाम के अभ्यास से नकारात्मक भावनाएं जैसे क्रोध, झुंझलाहट, निराशा और चिंता से मुक्ति मिल सकती है। वहीं एकाग्रता, स्मृति और आत्म विश्वास में बढ़ावा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भ्रमण प्राणायाम - फोटो : pixa
भ्रमण प्राणायम करने का तरीका

इस आसन को करना सरल है। भ्रमण प्राणायाम करने के लिए टहलते समय शरीर को सीधा रखते हुए सांस धीरे धीरे लें। अच्छी तरह से गहरी सांस लेते हुए सांस को छोड़ें। ध्यान रखें कि सांस लेने से ज्यादा सांस छोड़ते समय आपको समय लेना है। हर 5 से 7 कदमों के बीच तक अंदर ही सांस को रोके और धीरे धीरे समय लेकर छोड़ें। इस प्रक्रिया को कम से कम 10 बार दोहराएं। 

-------------------

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें