फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: गर्मियों में वजन कम करने के लिए बेस्ट हैं ये व्यायाम, नियमित अभ्यास से दिखेगा जल्द असर

Fri, 21 Apr 2023 12:00 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गर्मी में वजन कम करने का तरीका - फोटो : istock
Yoga Asanas for Weight Loss: स्वस्थ रहने के लिए वजन को नियंत्रित रखना आवश्यक है। बढ़ा हुआ वजन कई बीमारियों को आमंत्रण देता है। शरीर में अतिरिक्त वसा होने से मोटापा या वजन बढ़ जाता है। वजन बढ़ने की एक वजह गलत खान-पान और बिगड़ी लाइफस्टाइल हैं। ऐसे में वेट लॉस करने के लिए लोगों को अपने खान पान और लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत होती है। इसके साथ ही कई तरीकों से लोग वजन कम कर सकते हैं। सबसे जरूरी है शरीर को एक्टिव रखना। रोजाना सुबह की एक्सरसाइज या योग वजन कम करने में फायदेमंद हैं। इसके लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। लेकिन गर्मियों में वजन कम करने में मेहनत लगती है। कभी कभी अधिक एक्सरसाइज करने या पसीना बहाने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी हो जाती है और कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप गर्मी के मौसम में वजन कम करना चाहते हैं तो अपने वर्कआउट रूटीन में बदलाव करें। हैवी एक्सरसाइज करने के बजाए कुछ ऐसे व्यायाम करें जो अधिक तापमान में आसानी से किए जा सकते हैं। चलिए जानते हैं गर्मियों में वजन घटाने के लिए आसान और कारगर व्यायाम के तरीके।
विज्ञापन

2 of 6
साइकिल चलाना - फोटो : istock
साइकिल चलाना

वजन कम करने के लिए कैलोरी बर्न करनी होती है। इसके लिए साइकिल चलाना एक बेहतर विकल्प है। नियमित रूप से साइकिल चलाने से मांसपेशियां मजबूत होती है और अच्छे से काम करती हैं। साइकिल चलाने के लिए तड़के सुबह या शाम को धूप जाने के बाद का समय चुनें। इससे आपकी एक्सरसाइज भी हो जाएगी और अधिक गर्मी भी महसूस नहीं होगी।
विज्ञापन

3 of 6
स्वीमिंग - फोटो : Pixabay
तैराकी करना 

स्विमिंग एक अच्छा व्यायाम है। तैराकी के दौरान आपके दोनों हाथ और पैर गतिशील रहते हैं। इस कारण आपका फुल बॉडी वर्कआउट होता है। गर्मियों में नियमित स्विमिंग करें। एक घंटा स्विमिंग करने से 400 कैलोरी बर्न होती है और शरीर को बेहतर शेप मिलता है। वजन कम करने के लिए रोजाना स्विमिंग करें और स्विमिंग करते समय अलग अलग तरह के वेरिएशन अपनाएं।

4 of 6
पैदल चलना - फोटो : istock
पैदल चलना

रोजाना मात्र थोड़ी दूर पैदल चलकर भी अपने वजन घटा सकते हैं। गर्मियों में मॉर्निंग वॉक के लिए निकलें। शाम को भी वॉक कर सकते हैं। किसी पार्क में पेड़ पौधों की ठंडी हवा के बीच पैदल चलने से कैलोरी भी बर्न होगी और गर्मी भी कम लगेगी। इसके अलावा अगर आप पहाड़ों के आसपास रहते हैं तो ट्रैकिंग पर जा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
भुजंगासन - फोटो : Istock
योगाभ्यास करें

वजन कम करने के लिए योग का नियमित अभ्यास भी फायदेमंद है। योग कई तरह की बीमारियों से बचाता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। योग मुद्राएं, श्वास और ध्यान तकनीकों का अभ्यास करें। घर से बाहर हैं तो स्टैंडिंग योगा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पानी में योगा - फोटो : ANI
वॉटर योगा करें

गर्मियों में व्यायाम करने का एक बेहतर विकल्प है वाॅटर योग। वाॅटर योग शरीर और मन को तनाव मुक्त रखता है। मांसपेशियों में दर्द की शिकायत को कम करने के साथ ही मानसिक आराम भी देता है। ऐसे में गर्मी के मौसम में आप वाॅटर योग करके भी वजन घटा सकते हैं। 
------------

नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें