फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस की उम्र के बाद हर महिला को करना चाहिए ये तीन आसन

Thu, 02 Jan 2020 09:58 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : social media
हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए योग का अभ्यास नियमित रूप से करना चाहिए। योग करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि भविष्य में होने वाली किसी बीमारी की आशंका भी खत्म हो जाती है। ऐसे ही महिलाओं को भी स्वस्थ रहने के लिए योग का सहारा लेना चाहिए। चालीस वर्ष की उम्र के बाद महिलाओं को अपने शरीर में होने वाली किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए ये आसन जरूर करने चाहिए। चलिए जानें कौन से हैं वो तीन आसन...
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : social media
सुखासन
सुखासन का अभ्यास करने से शारीरिक और मानसिक शांति का अनुभव होता है। इस आसन को योग की शुरुआत करने से पहले किया जाता है जिससे सांस लेने की प्रक्रिया पर नियंत्रण किया जा सके। इस आसन को करने के लिए जमीन पर चटाई बिछा कर पालथी मारकर बैठ जाएं। आंखों को बंद करके अपनी हथेलियों को घुटनों पर रखें और गहरी सांस लें।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : social media
ताड़ासन
इस आसन को करने के लिए अपने पैरों को एक साथ रखें और सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने हाथों को सीधा ऊपर की ओर उठाएं और गहरी सांस लेते हुए आंखों को बंद करें। कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पहले वाली स्थिति में वापस आ जाएं।
विज्ञापन

4 of 4
उत्तानासन
उत्तनासान करने के लिए सीधे खड़ें हो जाएं, इसके बाद कमर के उपरी हिस्से को सांस लेते हुए पैर की उंगलियों को छूने की कोशिश करें। कुछ देर इस स्थिति में रुकने के बाद सांस छोड़ते हुए सामान्य मुद्रा में वापस आ जाएं। इस आसन को करते हुए ध्यान रखें कि आपके घुटने मुड़े हुए न हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें