कोरोना महामारी की वजह से दुनियाभर में तबाही मची मची हुई है। भारत में पहली और दूसरी लहर के बाद अब कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। अभी लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ही ली थी कि कोरोना का नया वैरिएंट ऑमिक्रॉन दुनिया में तबाही मचा रहा है। इसकी वजह से दुनिया के कई देशों में हाहाकार मचा हुआ है। भारत में भी एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए लोगों ने अपने खान पान में काढ़ा, फ्रूट्स, हेल्दी डाइट समेत कई चीजों को शामिल किया है। लोगों ने अपने शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तरह-तरह उपाय कर रहे हैं। लोगों को फिट और हेल्दी रखने में योग और व्यायाम भी अहम भूमिका निभाते हैं।
शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए सभी को हर दिन योग और व्यायाम करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट भी लोगों को हर रोज योग-व्यायाम करने की सलाह देते हैं जिससे शरीर स्वस्थ रहे। योगासन को दिनचर्या में शामिल कर तमाम तरह की गंभीर बीमारियों के जोखिम को दूर कर सकते हैं। आईए कुछ ऐसे योग और व्यायाम के बारे में बताते हैं जो आपकी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।