फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर को सही आकार में लाने के लिए अपनाएं ये तीन योगासन

Tue, 22 Oct 2019 09:22 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : pixabay
शरीर को सही आकार में करने के लिए आप तरह-तरह के उपाय करते हैं। अक्सर लोग अपने बेढंग आकार की वजह से मनचाहे कपड़े भी नहीं पहन पाते हैं। शरीर को सही आकार देने के लिए आपको कोई घरेलू नुस्खा अपनाने की जरूरत नहीं है। केवल रोजाना योग के नियमित अभ्यास से आपका शरीर एक दम सही आकार में हो जाएगा।

दरअसल, ऐसे कई आसन हैं जो शरीर को सही आकार में बदलने में सहायक है। आप भी इन योगासनों को अपनाकर अपने शरीर को एक दम परफेक्ट आकार दे सकते हैं। आज से ही इन योगासनों का अभ्यास करना शुरू कर दें। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये आसन।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : social media
अर्धचक्रासन
अर्धचक्रासन करने से पेट के आसपास वाले हिस्से पर दबाव पड़ता है। इसी के कारण पेट की चर्बी कम होती है और आपकी कमर सही आकार में बदलती है। इसके अतिरिक्त इस आसन के नियमित अभ्यास से कब्ज, सूजन और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं कम होने लगती है।

अर्धचक्रासन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने हाथों को अपनी कमर पर रख लें और अपनी धड़ को पीछे की ओर झुकाएं। कोशिश करें कि आपका धड़ ज्यादा से ज्यादा पीछे की ओर झुका हुआ हो। इस अवस्था में करीब 3-5 मिनट तक रहते हुए सांस लें और छोड़े। 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : फाइल फोटो
धनुरासन
धनुरासन करने से पूरे शरीर को एक सही आकार प्राप्त होता है। इस आसन में पूरे शरीर का योगदान रहता है। धनुरासन शरीर को सही आकार देने में बेहद सहायक है। धनुरासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। ध्यान रखें कि आपके पैरों में नितंब जितना फासला रखें और दोनों हाथो को सीधा रखें।

अब अपने घुटनों को मोड़कर कमर के पास ले जाएं और अपनी घुटिका को दोनों हाथों से पकड़ें। अब सांस लेते हुए अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं। अब अपने पैरों को आगे की ओर खीचें। अब अपना संतुलन बनाते हुए सामने देखें। इस आसन को आप क्षमता के अनुसार ही करें। 15-20 सैकंड बाद सासं छोड़ते हुए अपने पैर और छाती को धीरे-धीरे जमीन की ओर लाएं। 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : social media
तितली आसन
तितली आसन बेहद ही सरल आसन है। यह आसन शरीर को सही आकार देता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से आपका शरीर तनाव मुक्त भी रहता है। तितली आसन करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को फैलाकर सीधे बैठ जाएं। अब अपने दोनों पैरों को अंदर की ओर मोड़ लें।

ध्यान रहे कि आपके दोनों तलवे एक-दूसरे को छूने चाहिए। अब अपने दोनों हाथों से अपने दोनों पैरों को पकड़ लें। कोशिश करें कि आपकी एड़िया आपके जननांगों के करीब हो।

अब इस अवस्था में लंबी गहरी सांस लें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए अपने घुटनों और जांघो को जमीन की तरफ दबाएं। अब तितली की तरह अपने पैरों को ऊपर-नीचे हिलाने की कोशिश करें। धीरे-धीरे करके अपनी गति बढ़ाते जाएं। इस पूरी प्रक्रिया में सांस लेते रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें