Yoga Tips: महिलाएं हों या पुरुष, हर कोई सुंदर, जवान और आकर्षक दिखना चाहता है, लेकिन प्रदूषण, मिलावटी खानपान और उम्र के साथ लोगों के चेहरे की चमक, रंगत और निखार कम होता जाता है। ऐसे में लोग कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट, महंगे प्रोडक्ट्स, पार्लर, मसाज या फेशियल आदि का सहारा लेते हैं। इन तरीकों से आपकी स्किन के डेड शेल हट जाते हैं और त्वचा साफ हो जाती है, लेकिन आपको लगातार इसी प्रक्रिया को दोहराते रहना पड़ता है। हालांकि त्वचा संबंधी कुछ समस्या उम्र के साथ भी होती है। जिसे किसी भी स्किन केयर या मेकअप से छिपाया नहीं जा सकता है। इसका एक आसान और नेचुरल उपाय योग है। योगासन से आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है। नियमित योगासन से आपके चेहरे पर इसका असर भी दिखने लगता हैं। आज हम आपको यहां चार योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जो चेहरे की चमक बनाने और स्किन को हेल्दी रखने में मददगार होंगे।