शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रयाप्त और अच्छी नींद बेहद जरूरी है। अगर आप अच्छी नींद नहीं लेते हैं तो इससे आपके शरीर में सुस्ती और थकान बनी रहती है। डॉक्टर भी 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेने की सलाह देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अच्छी नींद मतलब स्वस्थ शरीर। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रायप्त और अच्छी नींद ले पाना संभव नहीं होता है। कई लोगों को रात को अच्छी नींद नहीं आती है। ऐसे लोगों को स्लीप डिसऑर्डर हो सकता है , लेकिन घबराइए कुछ ऐसे योगासन हैं जिनको करने से आप स्लीप डिसऑर्डर की समस्या को दूर करके आपको एक अच्छी नींद प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-से हैं यह आसन।