फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक हाथों-पैरों में होने लगता है दर्द, कहीं इस बीमारी का संकेत तो नहीं?

Wed, 15 Feb 2017 01:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ब्लड प्रेशर
कई बार लोगों को बैठे-बैठे हाथों और पैरों में दर्द होने लगता है जिस पर वे ध्यान नहीं देते। लेकिन दर्द चाहे जैसा भी हो, उसे कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। आगे चलकर ये कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इनमें से एक है लो ब्लड प्रेशर की बीमारी। इसमें लोगों को कमजोरी होने लगती है जिस वजह से वह जल्दी थक जाते हैं और बदन दर्द करने लगता है।
Trending Videos
विज्ञापन

हाथों-पैरों में अचानक दर्द होने लगता है? कहीं इस बीमारी का संकेत तो नहीं?

2 of 5
दर्द
कुछ लोग हाई ब्लड प्रेशर को गंभीरता से लेते हैं और लो ब्लड प्रेशर को हल्के में ले लेते हैं। लेकिन ये दोनों बीमारी ही आगे चलकर घातक साबित हो सकती है। लो ब्लडप्रेशर होने पर इंसान को इतनी कमजोरी हो जाती है कि वह कहीं भी चक्कर खाकर गिर जाता है।
विज्ञापन

हाथों-पैरों में अचानक दर्द होने लगता है? कहीं इस बीमारी का संकेत तो नहीं?

3 of 5
दर्द
यहां तक कि इस बीमारी में लोगों को दौरे तक पड़ने लगते हैं। साथ ही हाथों और पैरों में दर्द की शिकायत रहती है। काम करते समय ये दर्द होना आम है लेकिन अगर अक्सर ही आपको हाथों और पैरों में दर्द रहता है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

हाथों-पैरों में अचानक दर्द होने लगता है? कहीं इस बीमारी का संकेत तो नहीं?

4 of 5
दर्द
ब्लड प्रेशर दो वजह से कम होता है। एक ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन टाइप तो दूसरा दिल के रोगों की वजह से। ऑर्थोस्टेटिक हाइपोटेंशन वैस्क्यूलर और नर्वस सिस्टम से संबंधित होता है। ऐसा दवाओं के साइड इफेक्ट से भी हो सकता है। इसके लिए लोगों को हाथों और पैरों की एक्सरसाइज करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथों-पैरों में अचानक दर्द होने लगता है? कहीं इस बीमारी का संकेत तो नहीं?

5 of 5
दर्द
डॉक्टर को दिखाने के साथ ही आपको घर पर भी सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आपके सामने अचानक ही किसी का ब्लड प्रेशर कम हो जाए या इस वजह से उसे दौरे पड़ने लगे तो तुरंत कॉफी या नमक वाला पानी पिलाएं। कॉफी से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें