फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार सोने से सेहतमंद होंगे आप! जानिए दूसरी नींद में छिपे ये फायदे

Fri, 30 Jun 2017 04:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
विज्ञापन
1 of 6
d
गांव देहातों में आज भी दिन में दो बार लोग सोते हैं। पुराने जमाने में भी लोग रात के अलावा दोपहर में जरूर सोते थे। लेकिन शहरों की भागदौड़ के बीच दो बार सोना मुमकिन नहीं है। पर जो भी हो, दिन में दो बार सोने को मनोवैज्ञानिक सेहत के लिए फायदेमंद मानने लगें हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
s - फोटो : Getty Images
अलग-अगल देशों में है, अलग-अलग हैं, स्लिपिंग पैटर्न 

दुनियाभर में अलग-अलग देश में रहने वाले लोंगो का सोने का तरीका अलग है। कई देशों में लोग दिन में दो बार सोते हैं। कुछ देश हैं जहां रात में 6 घंटे और दिन में 2 घंटा सोना अच्छा माना जाता है। कई पुरानी सभ्यताओं में ये भी दर्ज है कि वे रात और दिन दोनों में चार-चार घंटे सोया करते थे।
विज्ञापन

3 of 6
asf
दिन में दो बार सोने से बढ़ती है आपकी बुद्धि

मनोवैज्ञानिकों के अनुसार दिन में दो बार सोने से आपकी बौद्धिक और फोकस करने की क्षमता बढती है। अगर आप का दिन भर का शेड्यूल काफी तनाव भरा रहता है तो दोपहर में एक घंटे की नींद आपके तनाव को काफी कम कर देती है। इससे दिन के बाकी समय में आप और सजगता के साथ काम करते हैं। 

4 of 6
dgf - फोटो : Getty Images
सेहत के लिए बेहतर है दोपहर की नींद

 वैज्ञानिकों की एक बड़ी जमात मानती है कि नींद का जो चक्र आज की पीढ़ी फॉलो करती है वो इलेक्ट्रिसिटी के खोज के कारण ऐसी है। जब बिजली की खोज नहीं हुई थी उस समय हमारे पूर्वज सूरज की रोशनी के हिसाब से सोने-जागने का समय तय करते थे। इसीलिए उस समय लोग शाम को जल्दी सोते थे और भोर में उठ जाते थे। लेकिन अब बिजली की खोज के बाद लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से सोते हैं। दोपहर में लंच के बाद नींद आना एक आम बात है और उस समय थोड़ी देर आराम करना भी चाहिए। उससे खाना भी ठीक तरीके से पच जाता है और कुछ ही देर में आप फिर से उर्जा से भर जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
स्लिपिंग पैटर्न
प्रेग्नेंट औरतों के लिए बेहद जरूरी है अच्छी नींद

प्रेगनेंसी और डिलीवरी के कारण महिलाओं का स्लीपिंग रूटीन पूरी तरह बिगड़ जाता है इसी वजह से वे डिप्रेशन की शिकार हो जाती हैं। इसलिए जिस स्लीपिंग रूटीन को आप अभी फॉलो कर रहे हैं उसे ही फॉलो करें उसमें छेडछाड न करें। अगर संभव हो तो दिन में भी एक डेढ़ घंटे की नींद ले और रात में कम से कम 8 घंटे की भरपूर नींद ज़रूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
d
...पर अब न बिगाड़े अपना स्लिपिंग पैटर्न 

कई अध्ययनों में इस बात को साफ तौर पर कहा गया है कि दो बार सोने से हमारी बॉडी क्लॉक सही तरीके से काम करती है। हालांकि वैज्ञानिको का ये भी कहना है कि अगर आप शुरुआत केवल रात में सोते रहें हैं तो अब अपना स्लीपिंग पैटर्न ना बदलें। बस रात में ही भरपूर 8 घंटे की नींद लें क्योंकि नींद का चक्र बिगड़ने से आपका पूरा रूटीन खराब हो जाता है। सेहत पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें